
सफला एकादशी हिंदू धर्म में एक खास व्रत है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है इस दिन श्री हरि की पूजा करने और व्रत रखने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और जीवन में सफलता मिलती है। सफला एकादशी पर भगवान नारायण को प्रसन्न करने के लिए भक्त विशेष भोग भी लगाते हैं। आइए जानते हैं कि साल की आखिरी एकादशी पर आप भगवान विष्णु को कौन से 5 स्पेशल भोग लगा सकते हैं और इन्हें बनाने का तरीका क्या है।
1) पंचामृत

पंचामृत भगवान विष्णु का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है।
सामग्री : दूध, दही, शहद, घी और केसर
विधि : एक बर्तन में दूध, दही, शहद और घी को अच्छी तरह मिला लें। फिर इसमें केसर मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
2) मखाने की खीर
मखाने की खीर भी भगवान विष्णु को बहुत पसंद है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।
सामग्री : मखाने, दूध, चीनी, इलायची पाउडर
विधि : मखाने को धोकर भिगो दें। दूध को उबालें और उसमें भीगे हुए मखाने डाल दें। चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर तब तक पकाएं जब तक खीर गाढ़ी न हो जाए।
3) केसर का हलवा
केसर का हलवा भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है लेकिन स्वाद में यह बहुत ही लाजवाब होता है।
सामग्री : सूजी, घी, दूध, चीनी, केसर
विधि : एक पैन में घी गरम करें और उसमें सूजी डालकर सुनहरा होने तक भून लें। फिर इसमें दूध डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं। चीनी और केसर मिलाकर तब तक पकाएं जब तक हलवा गाढ़ा न हो जाए।
4) धनिया की पंजीरी
धनिया की पंजीरी भी भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसे बनाना बहुत ही आसान है।
सामग्री : धनिया, गुड़, घी, सूखे मेवे
विधि : धनिया को धूप में सुखाकर पीस लें। एक पैन में घी गरम करें और उसमें पीसा हुआ धनिया डालकर भून लें। गुड़ को पिघलाकर इसमें मिला दें। सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें।
5) केले का हलवा
केला भगवान विष्णु का प्रिय फल है। आप केले को छीलकर भगवान को अर्पित कर सकते हैं या फिर इसका हलवा बनाकर भी चढ़ा सकते हैं।
सामग्री : पके हुए केले, दूध, चीनी
विधि : पके हुए केले को मैश कर लें। एक पैन में दूध और चीनी डालकर उबालें। मैश किए हुए केले को इसमें डालकर अच्छी तरह मिला लें। तब तक पकाएं जब तक हलवा गाढ़ा न हो जाए।