त्रिपुरा : स्कूल से लौट रही कक्षा पांच की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार दिन में दूसरी घटना

त्रिपुरा में छात्रा से दुष्कर्म
त्रिपुरा में छात्रा से दुष्कर्म

त्रिपुरा में एक कक्षा पांच की छात्रा को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। घटना उत्तरी त्रिपुरा जिले की है। बेलोनिया महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में ही त्रिपुरा में सामूहिक दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है। इससे पहले दक्षिण त्रिपुरा जिले में भी ऐसी घटना घटी थी। त्रिपुरा : स्कूल से लौट रही कक्षा पांच की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार दिन में दूसरी घटना

स्कूल से लौटते समय किया गया पीडि़ता को अगवा

सामूहिक दुष्कर्म
सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि पीडि़त छात्रा स्कूल से लौट रही थी लेकिन काफी देर बीतने के बाद भी अपने घर नहीं लौटी। इस पर छात्रा के पिता ने बेटी की तलाश शुरू की, लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पिता ने पुलिस को बताया कि उसे डर है कि उसकी बेटी को अगवा किया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने लडक़ी की तलाश शुरू की, लेकिन शनिवार शाम में पीडि़त लडक़ी अपने घर के पास ही मिल गई।

मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि पीडि़ता के मोहल्ले में ही रहने वाला एक 22 साल का व्यक्ति उसे उसके घर के पास छोड़ गया था। पूछताछ में पता चला कि पीडि़ता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और स्कूल से घर लौटते समय उसे अगवा कर कई जगहों पर ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : खाटूश्याम दर्शन काे जा रहे छह श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में माैत