ईद पर ट्राई करें ऐसे आउटफिट जो हमेशा रहते हैं ट्रेंड मेंलाल सूट

ईद
ईद

अगर ये आपकी पहली ईद है तो इस तरीके का लाल रंग का सूट आप कैरी कर सकती हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इसे कैरी करते समय ज्वेलरी भी इसी के हिसाब से पसंद करें।

पीच गाउन

ईद
ईद

इस तरह का पीच रंग का नेट वाला गाउन ईद के लिए परफेक्ट है। इसे आप ईद के बाद भी किसी कार्यक्रम में पहन सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारा लगता है।

हैवी शरारा

ईद
ईद

ईद के दिन के लिए अगर आप काफी हैवी सा शरारा सूट पहनना चाह रहीं हैं तो ऐसा आउटफिट डिजाइन करा सकती हैं। इसके साथ ज्वेलरी भी हैवी ही पहनें।

हरे रंग का शरारा

ईद
ईद

अगर आप ऐसा आउटफिट देख रहीं जो हल्का हो इस तरह का हरे रंग का शरारा एक बेहतर ऑप्शन है।

स्कर्ट-टॉप

ईद
ईद

अगर आप एथनिक से हट कर कुछ ट्राई करना चाह रहीं हैं तो ऐसी टॉप और स्कर्ट एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। रमजान का पाक महीना चन रहा है। इस पूरे महीने रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद के दिन सभी घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। लोग त्योहार के लिए नए-नए कपड़े खरीदते हैं, ताकि वो सबसे अलग और खूबसूरत दिखें। ईद पर सभी एक-दूसरे के यहां बधाई देने जाते हैं। आउटफिट के मामले में लड़कों को ज्यादा परेशानी नहीं होती पर दिक्कत सामने आती है लड़कियों के सामने। त्योहार की वजह से बाजार मेे कई तरीके के ट्रेंडी आउटफिट आते हैं, जिसकी वजह से लड़कियों को काफी कंफ्यूजन भी हो जाता है।

ईद
ईद

आपकी इसी परेशानी की वजह से आज हम एक ऐसी व्लॉगर के आउटफिट्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो अक्सर शरारा सूट पहनती हैं। इसके साथ ही उन्हें कई स्टाइलिश आउटफिट में देखा जाता है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम की ननद सबा इब्राहिम की। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टा पर उनके 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आप सबा से टिप्स लेकर ईद के लिए आउटफिट पसंद कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : संक्रमण का संकेत हो सकता है आंखों में जमा रहने वाला कीचड़, जानें कारण और उपचार