दो पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

जयपुर। जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने गुरूवार को दो पाक विस्थापितों को जिला कलक्टे्रट में भारत की नागरिकता प्रदान की। भारतीय नागरिकता मिलने पर नेहरा ने दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर दक्षिण शंकरलाल सैनी भी मौजूद रहे। भारतीय नागरिकता पाने वाले विजय कुमार एवं रामपरी करीब डेढ दशक से यहां रह रहे थे। दोनों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए भारत की नागरिकता मिलने को अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।

Advertisement