उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल पर उनकी एक पूर्व कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया

उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल की मुश्किलें अब और बढऩे वाली हैं। उनकी एक पूर्व कर्मचारी द्वारा उन पर यौन उत्पीडऩ और छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद दो और पीडि़ताओं ने विभु अग्रवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने भी विभु पर यौन उत्पीडऩ और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। साथ ही वह यह बताने के लिए आगे आई हैं कि विभु अग्रवाल के उल्लू ऐप पर भी राज कुंद्रा के हॉटशॉट्स ऐप की तरह पोर्न कंटेंट प्रकाशित किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि विभु ने पोर्न कंटेंट को प्लेटफॉर्म से हटाया है।

इस साल फरवरी में राज कुंद्रा के पोर्न रैकेट का पर्दाफाश करने वाली सागरिका शोना सुमन इन दो पीडि़ताओं में से एक लड़की को जानती हैं। सागरिका ने कहा कि अग्रवाल द्वारा पीड़ित लड़की को कई हफ्तों तक मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया था।

सागरिका सुमन ने कहा, उल्लू के विभु अग्रवाल के खिलाफ यौन उत्पीडऩ, छेड़छाड़ और मानसिक प्रताडऩा के कई मामले दर्ज हैं। मैं बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा हूं और इसमें सभी नामों का खुलासा करने वाली हूं। पीडि़त आगे आने से डरते हैं, क्योंकि अग्रवाल के पास वकीलों की एक टीम है। वह पीडि़तों के खिलाफ जबरन वसूली के झूठे मामले दर्ज करते हैं। कई मामलों में वह पुलिस का प्रबंधन भी करते हैं।

सागरिका सुमन ने आगे कहा, पीडि़त लड़की ने आरोप लगाया है कि उपनगरीय मुंबई के अंधेरी में अंबोली पुलिस स्टेशन के साथ समझौता किया गया है और वहां के अधिकारी वर्तमान मामले में विभु अग्रवाल की रक्षा कर रहे हैं। पीडि़ता को एक बार फिर अंबोली थाने में पुलिस द्वारा प्रताडि़त किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-एक्टर अनुपम श्याम ओझा का 63 साल की उम्र में निधन, 6 दिन से आईसीयू में थे भर्ती