WWE से अंडरटेकर का रिटायरमेंट

वेटरन अमेरिकी रेसलर और WWE सुपरस्टार द अंडरटेकर ने रविवार को रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। वे रविवार को वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) सरवाइवर सीरीज 2020 में आखिरी बार रिंग में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी फेमस वॉक के साथ एंट्री ली। 22 नवंबर को 1990 को डेब्यू करने वाले अंडरटेकर ने 22 नवंबर को ही WWE से अलविदा कहा

WWE ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा गया कि रिंग में मेरा वक्त खत्म हो चुका है, अब अंडरटेकर को अलविदा कहिए। इस दौरान WWE लीजेंड ट्रिपल एच, शॉन मिकैल्स, रिक फ्लेयर और केन भी मौजूद रहे। इन्होंने अंडरटेकर को उनके 30 साल के करियर के लिए थैंक यू कहा।

अंडरटेकर ने 22 नवंबर 1990 को सरवाइवर सीरीज के जरिए WWE में अपना डेब्यू किया था। अंडरटेकर ने 7 बार WWE चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया। उन्होंने अपनी रिंग वॉक के जरिए अपनी अलग पहचान भी बनाई।

यह भी पढ़ें-बुंदेसलिगा खेलने वाले सबसे युवा प्लेयर बने मौकोको