केंद्रीय मंत्री शेखावत ने निभाया सामाजिक सरोकार : वरिष्ठ स्वयंसेवक व्यास के दाह संस्कार में हुए शामिल

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

जोधपुर। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत अल्प प्रवास पर जोधपुर पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री शेखावत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सीमा जन कल्याण समिति के संस्थापक सदस्य कपूरचन्द व्यास के दाह संस्कार में शामिल हुए। कपूर चन्द व्यास के आकस्मिक निधन की सूचना पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत आज सुबह अचानक जोधपुर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री शेखावत एयरपोर्ट से सीधे सिवांची गेट मोक्ष शाम गए और उनकी पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना जताई। परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कपूरचन्द व्यास के गोलोक गमन से अन्तर्मन को पीड़ा पहुंची है। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ बीता समय स्मरण हो आया। सीमा जन कल्याण समिति में रहते मुझे उनका स्नेहिल मार्गदर्शन मिला। कपूरचन्द ने संघ में विभिन्न दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन किया, जिनके अनुभव भी उन्होंने साझा किए थे। वे मेरी स्मृति में अमर रहेंगे। अल्प प्रवास के बाद केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।