
पंजाब में बठिंडा प्रवास पर रहे शेखावत, विकसित भारत संकल्प यात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया
बठिंडा। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को पंजाब में बठिंडा प्रवास पर रहे। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। शेखावत ने बठिंडा जिले में स्थित सिख धर्म के महान इतिहास से जुड़े प्रसिद्ध स्थान दमदमा साहिब (तलवंडी साबों) में मत्था टेका। उन्होंने बताया कि यह सिख धर्म के पवित्र पांच तख्तों में से एक है।

शेखावत विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बठिंडा लोकसभा क्षेत्र के गांव संदोहा पहुंचे। उन्होंने स्थानीय निवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विकसित भारत बनाने के आयामों को साझा किया। केंद्रीय योजनाओं से जुड़े नागरिकों को कार्ड वितरित किए। शेखावत विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बठिंडा लोकसभा क्षेत्र के तलवंडी साबों विधानसभा क्षेत्र में हुए भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यहां आए नागरिकों की बड़ी संख्या ने मोदी सरकार की नीतियों पर निरंतर बढ़ते विश्वास को प्रमाणित किया। केंद्रीय मंत्री की हितग्राहियों को कार्ड वितरण के साथ ही स्थानीयजनों से चर्चा हुई। शेखावत ने कहा कि सभी मोदी सरकार को सौ में सौ नंबर देते हैं। इस दौरान प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ रहे।

शेखावत ने लोकसभा प्रवास योजना के अन्तर्गत बठिंडा लोकसभा क्षेत्र की इंटलैक्चुअल मीट में मोदी सरकार के कामकाज के विषय में बुद्धिजीवियों की राय जानी। उनसे विकसित भारत बनाने की मोदी जी की सोच साझा करते हुए योगदान का अनुरोध किया। शेखावत ने कहा कि बौद्धिक वर्ग से सराहना पाकर आत्मविश्वास बढ़ता है।
यह भी पढ़ें : एईई की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ