
अब सरकार अगस्त में करवाएगी भर्ती परीक्षा आयोजित, भाजपा विधायक किलक ने विधानसभा में उठाया था मामला
जलतेदीप, जयपुर। बजट के अभाव में सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा और दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा आयोजित ही नहीं करवा पाया। अब अब सरकार ने कहा है कि ये परीक्षाएं अगस्त में आयोजित करवाई जाएंगी।
बीजेपी विधायक अजय सिंह किलक ने विधानसभा में यह मामला उठाते हुए सवाल विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायकों की भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी किए जाने के बाद भी भर्ती परीक्षा क्यों आयोजित नहीं करवाई जा रही।
इन पदों पर होगी भर्ती
इसके जवाब में सरकार ने बताया कि बजट के अभाव में भर्ती परीक्षाएं नहीं करवाई जा सकी। अब इस भर्ती परीक्षा का आयोजन अगस्त में करवा दिया जाएगा। इसमें डीएनए, साइबर और पोलीग्राफ शाखा के लिए एक-एक वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा कनिष्ठ वैज्ञानिकों में डीएनए के लिए 1, साइबर के लिए 2 , पॉलिग्राफ के लिए 2, विष के लिए 7, भौतिकी के लिए 1, सीरम के लिए 3, जैविक के लिए 2, प्रलेख के लिए 2, फोटो के लिए 3, रसायन के लिए 1 तथा नारकोटिक्स के लिए 1 पद की भर्ती होगी।
सरकार ने दिया लिखित जवाब
1- वर्ष 2022 में राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, राजस्थान जयपुर हेतु वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक एवं कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा और दाण्डिक न्याय विश्वविधालय, जोधपुर द्वारा भर्ती प्रकियां के तहत विज्ञप्ति दिनांक 19.09.2022 को जारी की गई है। प्रति परिशिष्ट ‘अ’ पर संलग्न है।
2- बजट के अभाव में उक्त पदों की परीक्षा सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा और दाण्डिक न्याय विश्वविधालय, जोधपुर द्वारा आयोजित नही की जा सकी थी। वर्तमान में बजट आवंटित कर दिया गया है।
3- उक्त भर्ती प्रकिया का आयोजन अगस्त, 2024 तक करवा दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने जारी की थी विज्ञप्ति
गौरतलब है कि सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा और दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय इसी साल अगस्त में विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायकों की भर्ती परीक्षा आयोजित करवाने के लिए 2 नवंबर 2022 में विज्ञप्ति जारी कर दी गई थी। लेकिन विश्वविद्यालय के पास यह परीक्षा आयोजित करवाने के लिए बजट ही नहीं था। अब सरकार ने विधानसभा में जवाब दिया है कि अगस्त तक इस परीक्षा को आयोजित करवा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:ऐतिहासिक बजट के लिए युवाओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार