
अमेरिका में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कहा है कि कोरोना का टीका लगा चुके लोग भी सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाएं। सीडीसी के निदेशक डॉ रोशेल वालेंस्की ने कहा कि अमेरिकियों को उन क्षेत्रों में मास्क लगाना फिर शुरू करना चाहिए, जहां पिछले सात दिन में प्रति 1,00,000 लोगों पर 50 से अधिक नए मरीज मिले हैं।
सीडीसी ने कहा कि उन क्षेत्रों में भी मास्क लगाना चाहिए, जहां 8 प्रतिशत से ज्यादा टेस्ट पॉजिटिव मिल रहे हैं। इस तरह की स्थिति फ्लोरिडा, मिसौरी, अर्कांसस और लुइसियाना जैसे राज्यों में है। स्वास्थ्य अधिकारियों को स्थानीय स्थिति देखकर अन्य पाबंदियां भी लगाना चाहिए।

दरअसल, कोरोना की बिगड़ती स्थिति देखने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मास्क को लेकर सीडीसी को नई गाइडलाइंस जारी करने के निर्देश दिए थे। वहीं बाइडेन प्रशासन ने अपने कर्मचारियों के लिए टीका अनिवार्य कर दिया है। कर्मचारियों से टीका प्रमाण पत्र मांगा है।