
मधुमेह के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दुनिया भर में सबसे अधिक है। यह बीमारी रक्त में शर्करा स्तर बढऩे से होती है। हेल्थ एक्सपट्र्स की मानें तो मधुमेह एक बार हो जाने के बाद जिंदगीभर साथ रहती है। मधुमेह एक लाइलाज बीमारी है। इसका पूर्ण उपचार संभव नहीं है। दवा, परहेज और नियमित एक्सरसाइज से बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप भी मधुमेह के मरीज हैं, तो बढ़ते शुगर को आसानी से कंट्रोल करने के लिए अपने दिन की शुरुआत इन चीजों से करें। आइए जानते हैं।
दालीचीनी

अगर आप बढ़ते शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच या उचित मात्रा में दालचीनी का पाउडर मिलाकर सेवन करें। इस ड्रिंक के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
तुलसी

डायबिटीज एक्सपट्र्स की मानें तो बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में तुलसी के पत्ते उपयोगी हैं। आप एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में दो-चार तुलसी के पत्ते मिलाकर सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो तुलसी रस का भी सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है।
ग्रीन टी
आजकल ग्रीन टी प्रचलन में है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें पॉलीफिनॉल उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। आप दिन में दो कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इससे अधिक सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
बेसन के पराठे
मधुमेह के मरीज बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए दिन की शुरुआत बेसन के पराठे से करें। आसान शब्दों में कहें तो रोजाना सुबह के समय नाश्ते में बेसन के पराठे खाएं। बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। वहीं, प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
सहजन
डायबिटीज के मरीज बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए सहजन की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। सहजन में प्रोटीन, विटामिन, बीटा-कैरोटीन, अमीनो एसिड, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीपीलेप्टिक, एंटीहाइपरटेन्सिव, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, एंटीडायबिटिक के गुण पाए जाते हैं, जो मोटापा, मधुमेह समेत कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। आप शुगर कंट्रोल करने के लिए सहजन की पत्तियों के रस का सेवन कर सकते हैं।