एलोवेरा का इस्तेमाल सुधारेगा आपकी पाचनशक्ति को

एलोवेरा से बढ़ेगी पाचन शक्ति
एलोवेरा से बढ़ेगी पाचन शक्ति
Advertisement

एलोवेरा सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैल्शियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आजकल गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाने के कारण लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, लेकिन आप एलोवेरा के इस्तेमाल से पाचन संबंधी समस्या से राहत पा सकते हैं। इसमें मौजूद गुण पाचन को ठीक रखते हैं। तो आइए जानते हैं, पेट से जुड़ी बीमारियों से राहत पाने के लिए एलोवेरा का उपयोग किन तरीकों से करें।

पेट दर्द की समस्या से दिलाता है राहत

पेट दर्द की समस्या से दिलाता है राहत
पेट दर्द की समस्या से दिलाता है राहत

मसालेदार और ऑयली खाने की वजह से लोगों को अक्सर पेट दर्द की शिकायत रहती है या समय पर न खाने के कारण भी पेट दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में एलोवेरा आपके लिए वरदान साबित हो सकता हैं। पेट दर्द से राहत पाने के लिए एलोवेरा की जड़ को पानी में उबालें, फिर इसे छान लें। अब इसमें हींग मिलाएं। जब यह ड्रिंक गुनगुना हो जाए, तो इसे धीरे-धीरे पिएं। इससे आपको पेट दर्द से राहत मिलेगा।

पेट में गांठ की समस्या हो सकती है कम

एलोवेरा पेट में गांठ की समस्या को भी कम कर सकता है। अगर आप पेट में गांठ की समस्या से परेशान हैं, तो एलोवेरा के गूदे को रोजाना अपने पेट पर लगभग दो घंटे के लिए बांधें। कुछ दिनों बाद आपको फर्क नजर आ सकता है और पेट में मौजूद गांठ बैठ सकती है।

गैस से राहत दिलाने में कारगर

गैस से राहत दिलाने में कारगर
गैस से राहत दिलाने में कारगर

जिन लोगों को गैस की समस्या होती है, वो एलोवेरा का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक कप में 2 चम्मच एलोवेरा के गूदे लें, इसमें एक टी स्पून गाय का घी मिलाएं। फिर एक चुटकी सेंधा नमक और हरड़ पाउडर भी मिलाएं। इस मिश्रण को खाएं, आपको गैस से आराम मिल सकता है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है

अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पीते हैं, तो आपका पाचन सही रहता है और आप पेट से जुड़ी कई परेशानियों से राहत पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आरओएआर अमेरिका में मनाएगा तीजोत्सव