इन चीजों का करें योग करने के बाद इस्तेमाल, मिलेगा चार गुना फायदा

योग करने के बाद क्या खाएं क्या नहीं
योग करने के बाद क्या खाएं क्या नहीं

योगा करने के कई अनगिनत फायदे माने जाते हैं जिससे हमारा शरीर, मन और आत्मा स्वस्थ रहती है। इससे हमारा शारीरिक विकास होता है और मानसिक तनाव कम होता है। योग से जुड़े तमाम एक्सपट्र्स कहते हैं कि संतुलित आहार लेने से योग का पूरा लाभ मिलता है। योग से पहले और बाद में डाइट को लेकर अलग-अलग लोगों के विचार हैं। वहीं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाता है। अगर आप योग करते है तो चलिए आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि योग से पहले और बाद में क्या खाने से फायदा होता है।

योग से इतनी देर पहले करें भोजन

योग करने के बाद क्या खाएं क्या नहीं
योग से इतनी देर पहले करें भोजन

अधिकांश लोग योग के दौरान कुछ भी खाना-पीना पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि खाने के बाद कई आसनों को करने में मुश्किल हो सकती है। आमतौर पर वो योग आसन जिनको आपको अपनी बॉडी को अलग-अलग पोजेज में करना होता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि योगाभ्यास से कम से कम दो से तीन घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए और अपने भोजन को पचाने के लिए शरीर को कुछ समय देना चाहिए।

योग सेशन के बाद खाएं ये चीजें

योग करने के बाद क्या खाएं क्या नहीं
योग सेशन के बाद खाएं ये चीजें

योग करने के आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए। ताकि योग के दौरान खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से हासिल किया जा सके। अपने योग सेशन के बाद सुपर पौष्टिक खाना खाएं। जिसमें एक कटोरी ताजे मौसमी फल या सब्जियों के सलाद को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप उबले अंडे, एक लाइट सैंडविच, मेवे और सीड्स के साथ दही और अनाज भी खा सकते हैं।

योग से पहले और बाद में नहीं खाएं ये चीजें

योग करने से पहले और बाद में आपको ऑयली, मसाले और फ्राइड चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आपके ऐसे फूड आइटम्स से दूरी बना लेनी चाहिए जिनमें फैट भरपूर मात्रा में हो। बहुत अधिक फैटी फूड आपके पाचन को काफी धीमा कर देते हैं चाहे आप सुबह या शाम को योग कर रहे हों, सुनिश्चित करें कि आप अच्छी तरह से हाइड्रेटेड हैं। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप पानी, नारियल पानी या नींबू पानी पी सकते हैं। शरीर में पानी की कमी आपके फोकस को बनाए रखने में परेशानी का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें : असित मोदी सहित शो के दो सदस्यों पर यौन शोषण का आरोप, एफआईआर दर्ज