भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 46 करोड़ के पार, 2.27 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं ने भी टीका लगवाया

कोरोना महामारी के खिलाफ केंद्र सरकार की मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है। देशभर में अब तक 46.06 करोड़ से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं। अच्छी बात यह है कि इसमें से अकेले 2.27 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं ने भी टीका लगवाया है।

हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को वैक्सीन की 44 लाख 38 हजार 901 डोज दी गई है। 18 से 44 आयु वर्ग में 20 लाख 96 हजार 446 लोगों को पहली डोज दी गई, जबकि 3 लाख 41 हजार 500 लोगों ने दूसरी खुराक ली।

इस एज गु्रप में अब तक कुल 15 करोड़ 17 लाख 27 हजार 430 लोगों ने पहली डोज और 80 हजार 31 हजार 11 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। कुल मिलाकर अब तक 46 करो? 06 लाख 56 हजार 534 लोगों को पहली और दूसरी डोज दी जा चुकी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2 जुलाई को गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम और डर को दूर करने के लिए राज्य सरकारों को एक विस्तृत नोट भेजा था। इसमें वैक्सीन को लेकर सभी जानकारियां साझा की गई थीं। नोट में गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन देने से लेकर उसके फायदे भी बताए गए थे।

मंत्रालय ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को टीका लेने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते राज्यों द्वारा कई पहल की गई हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण सेशन भी शामिल है।

यह भी पढ़ें-भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,495 नए मरीज मिले, 598 की मौत