विनायक चतुर्थी आज

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार दिन है। आज 18 दिसंबर है। आज मार्गशीर्ष मास की विनायक चतुर्थी है और शुक्रवार का दिन होने के कारण माता लक्ष्मी की पूजा का अवसर है। ऐसे में आज के दिन आपको विघ्नहर्ता श्री गणेश और धन, वैभव एवं समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की पूजा​ विधिपूर्वक करनी चाहिए।

वैसे शुक्रवार को आप मां दुर्गा और शीतला माता की भी आराधना कर सकते हैं। आज 12 घंटे के लिए सवार्थ सिद्धि योग तथा रवि योग बना हुआ है। सर्वार्थ सिद्धि योग में विनायक चतुर्थी की पूजा होगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

  • दिन: शुक्रवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि।
  • आज का दिशाशूल: पश्चिम।
  • आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
  • आज की भद्रा: दोपहर 02 बजकर के 25 मिनट तक।
  • आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 14 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी श्रवण नक्षत्र 19 घंटे 04 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र व्याघात योग 14 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् हर्षण योग मकर में चंद्रमा।