जयपुर के विश्व विजय सिंह राठौड़ ने 12वीं कक्षा में हासिल किए 99.25% अंक

विश्व विजय सिंह राठौड़
विश्व विजय सिंह राठौड़

जयपुर। जयपुर के विश्व विजय सिंह राठौड़ ने प्रतिष्ठित द दून स्कूल, देहरादून में कक्षा 12वीं आईएससी बोर्ड में 99.25% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पूरे भारत में नेशनल मेरिट हासिल करने का गौरव भी प्राप्त किया है। उनके पास गणित के साथ मानविकी विषय था।

इससे पूर्व में, विश्व विजय सिंह ने 2022 में द दून स्कूल में आईजीसीएसई कैम्ब्रिज बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया था।

अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के अतिरिक्त, राठौड़ स्कूल प्रीफैक्ट के साथ ही स्कूल ड्रामाटिक्स कैप्टन भी थे और उन्होंने वाद-विवाद में असंख्य पुरस्कार भी जीते हैं। उन्हें अकादमिक उत्कृष्टता छात्रवृत्ति भी मिली है, जिसमें उनकी स्कूल फीस का 50% शामिल है। उन्हें यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) से भी ऑफर प्राप्त हुआ है।

गौरतलब है कि राठौड़ ने पूर्व में 4 वर्ष तक मेयो कॉलेज, अजमेर से पढ़ाई की है, जहां से उनकी नींव मजबूत हुई। उनके पिता करण राठौड़ जयपुर में होटल व्यवसायी हैं।