विवाह पंचमी आज, जानें मुहूर्त राहुकाल एवं दिशाशूल

हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 19 दिसंबर दिन शनिवार है। आज विवाह पंचमी या राम विवाह महोत्सव है। आज के दिन ही भगवान श्री राम तथा सीता जी का विवाह हुआ था। आज के दिन राम-सीता विवाह का आयोजन करने से विवाह में हो रही देरी या दाम्पत्य जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। आज शनिवार का दिन है, तो आपको हनुमान जी तथा शनि देव की पूजा करनी चाहिए।

दोनों ही भक्तों को संकटों से उबारने वाले हैं। आज शाम में रवि योग लग रहा है, जो अगले दिन प्रात:काल तक रहेगा। आज पंचक भी सुबह से ही लग रहा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

पंचक: प्रात: 07 बजकर के 16 मिनट से 23 दिसंबर को रात्रि के 04 बजकर के 33 मिनट तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीराम विवाहोत्सव।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 14 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी धनिष्ठा नक्षत्र 19 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् शतभिषा नक्षत्र हर्षण योग 12 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् वज्र योग मकर में चंद्रमा 07 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात् कुंभ में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 09 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 28 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के ​दिन चंद्रोदय 11 बजकर 08 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त रात 10 बजकर 16 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक।