
- विवो डिवाइसेज भारत में ही बनते हैं
नई दिल्ली। विवो ग्लोबल इनोवेटिव स्मार्टफोन ब्रांड ने अपने ‘‘मेक इन इंडिया ’’ लोगो प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की। ब्रांड की मेक इन इंडिया मुहीम के प्रति प्रतिबद्धता को जीवंत करते हुए, राहुल पटेल (मुंबई के एक उत्साही डिज़ाइनर) द्वारा डिज़ाइन किया गया विजेता लोगो हाल ही में लॉन्च किए गए v19 सहित सभी विवो डिवाइस पर प्रिंट किया जाएगा। यह लोगो देश में निवेशित रहने के लिए फर्म की प्रतिबद्धता को फिर से स्थापित करता है और यह भी दोहराता है कि भारत में बेचा गया प्रत्येक विवो डिवाइस भारत में ही बना है।
विवो ने अपने ‘‘मेक इन इंडिया ’’ लोगो प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की।
विवो ने डिजाइनिंग के प्रति उत्साही लोगों को पिछले साल नवंबर में अपने 5 साल पुरे होने के जश्न के हिस्से के रूप में एक नया लोगो डिजाइन करने के लिए आमंत्रित किया था। 3300 प्रविष्टियों में से चुने गए विजेता को अपने लोगो के राइट्स के लिए 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

इसके अतिरिक्तए दस रनर-अप विनर्स को विवो डिवाइस दिए जाएंगे। विजेताओं को बधाई देते हुए, विवो इंडिया के डायरेक्टर-ब्रांड स्ट्रेटेजी निपुन मार्य ने कहा, ‘‘मेक इन इंडिया’’ लोगो प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा करना हमारे लिए खुशी की बात है।
विवो ने डिजाइनिंग के प्रति उत्साही लोगों को पिछले साल नवंबर में अपने 5 साल पुरे होने के जश्न के हिस्से के रूप में एक नया लोगो डिजाइन करने के लिए आमंत्रित किया था।
इस प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों रचनात्मकता और इतने शानदार डिजाइन्स को देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं राहुल को यह प्रतियोगिता जितने पर बधाई देता हूं, जिन्होंने भारत को दर्शाने वाले विभिन्न एलिमेंट्स का रचनात्मक प्रदर्शन कर बखूबी रूप से उन्हें गियर मैकेनिज्म में पेश किया। शानदार!
विवो इंडिया देश में ही अपने सभी उत्पादों का निर्माण कर रहा है
वे आगे कहते हैं कि हम विवो इंडिया में, शुरुआत से ही ‘‘मेक इन इंडिया’’ पहल से जुडे हैं। भविष्य में लांच होने वाले हमारे सभी डिवाइस के बॉक्स पर प्रिंट होने वाले नए लोगो का डिज़ाइन भारत को एक मैन्युफैक्चरिंग हब (विनिर्माण केंद) बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है और एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थानीय संगठन होने के हमारे मिशन को जारी रखता है।
प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन विवो इंडिया की क्रिएटिव टीम और टैलेंट हाउस के डिजाइनरों द्वारा किया गया है।
विवो इंडिया की क्रिएटिव टीम और टैलेंट हाउस के डिजाइनरों द्वारा किया गया है।
भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल का समर्थन करते हुए, विवो इंडिया देश में ही अपने सभी उत्पादों का निर्माण कर रहा है। विवो ने देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग (विनिर्माण) क्षमताओं को लगातार मजबूत किया है और हाल ही में अपनी आगामी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में 3,500 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश की घोषणा की है।
मैन्युफैक्चरिंग उपकरणों के लिए भारत में ब्रांड का कुल निवेश 7,500 करोड़ रुपए का होगा। भारतीय बाजार में वीवो की पूर्ण प्रतिबद्धता के कारण भारत में बेचे जाने वाले सभी उपकरणों का निर्माण भारत में ही किया जाता है।