मतदाता सूची संशोधन: वोट के अधिकार को छीनने का प्रयास किया जा रहा है: तेजस्वी यादव

पटना। पटना के गांधी मैदान में रविवार को “वक्फ बचाओ-दस्तूर बचाओ” कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सभी समाज के पूर्वजों ने कुर्बानी दी है। लेकिन आज साजिश के तहत मुस्लिम समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है। जबतक हमारे नेता लालू प्रसाद यादव मुस्लिम समाज के साथ हैं, अंतिम सांस तक हम लोग उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम लोग एक हैं। बिहार में किसी भी कीमत पर पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण नहीं होने दिया जाएगा। हिंदुस्तान की सरजमीं का एक-एक इंच, हर पन्ना चीख-चीखकर इस बात की गवाही देता है कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में चाहे हिंदू हो या मुसलमान, सिख हो या ईसाई सभी ने इस देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने का काम किया है। ये हम सबों का देश है।

उल्लेखनीय है कि वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों की और से यह कॉन्फेंस बुलाई गई थी। कॉन्फ्रेंस में बड़़ी संख्या में लोग जुटे थे। इमारत-ए-शरिया फुलवारी शरीफ की ओर से इसका आयोजन किया गया। सभी प्रमुख दलों को आमंत्रण भेजा गया था। राजद, कांग्रेस और जदयू के बड़े नेताओं को बुलाया गया था।