थाईलैंड पहुंचे 2लाख वें भारतीय पर्यटक का हवाईअड्डे पर जोरदार स्वागत

थाईलैंड
थाईलैंड

थाईलैंड में बढ़ रही भारतीय पर्यटकों की संख्या को स्थानीय सरकार ने माना मील का पत्थर

बैंकॉक। थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण (टीएटी) की ओर से 16 दिसंबर को सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर इस वर्ष 2,000,000वें भारतीय पर्यटक के आगमन पर उसका जोरदार स्वागत किया। इसे थाईलैंड की प्रगति में मील का पत्थर मना गया है। यह उपलब्धि थाईलैंड के संपन्न पर्यटन उद्योग के लिए एक प्रमुख स्रोत बाजार के रूप में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है। भव्य स्वागत समारोह में पर्यटन और खेल मंत्री सोरावोंग थिएन्थोंग ने भाग लिया। थाईलैंड में भारत के राजदूत नागेश सिंह, सुश्री थापनी किआटफाइबूल, टीएटी गवर्नर पट्टारानोंग ना चियांगमाई, अंतर्राष्ट्रीय विपणन के लिए टीएटी उप गवर्नर-एशिया और दक्षिण प्रशांत और सुवर्णभूमि हवाई अड्डे और थाई एयरवेज़ इंटरनेशनल के अधिकारी मौजूद रहे।

थाईलैंड
थाईलैंड

उन्होंने कहा, खुशी की बात है कि हम इस वर्ष थाईलैंड में 2,000,000वें भारतीय पर्यटक का स्वागत कर रहे हैं। उम्मीद है कि थाईलैंड के पर्यटन को पंख लगेंगे। यहां भारतीय यात्रियों की बढ़ती संख्या थाईलैंड की बढ़ती लोकप्रियता को उजागर करता है। इससे दुनियाभर में थाईलैंड के शानदार पर्यटन का प्रदर्शन होगा।

यह भी पढ़ें : पीकेसी परियोजना पर समझौता ज्ञापन के चलते सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा आज का दिन : मुख्यमंत्री भजनलाल

Advertisement