हम पूरे समर्पित भाव से आगे बढ़ पाएं हैं : प्रधानमंत्री

Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएसएस) संगठनक रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर पार्टी कार्यक्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी ने हमें जो मार्ग दिखाया है, उस रास्ते पर हम पूरे समर्पित भाव से आगे बढ़ पाएं हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की चुनौतियों के बीच भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा साधना को बिना रुके, बिना थके जारी रखा है। इसमें हमारे कई कार्यकर्ताओं को अपना जीवन भी खोना पड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान और श्रमिक के नाम पर देश व राज्यों में अनेकों बार सरकारें बनीं लेकिन उन्हें कोई लाभ न मिला और वादों और कानूनों के जाल में किसान फंसे रहे।

किसानों को ऐसे कानूनों में उलझाकर रखा गया, जिसके कारण वो अपनी ही उपज को, अपने मन मुताबिक बेच भी नहीं सकता था। किंतु, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने इस स्थिति को निरंतर बदलने का काम किया है और पहले लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय किया गया और उसके बाद उसमें रिकॉर्ड बढ़ोतरी कर सरकारी खरीद भी सुनिश्चित की।