सर्दियों के मौसम में आपकी जीवनशैली में संतरा खाने के क्या फायदे, जानें

सर्दियों के मौसम में संतरा का स्वाद लेना बहुत ही आम बात है। संतरा विटामिन सी का प्रमुख स्त्रोत होता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। कोरोनाकाल में इम्यून सिस्टम को बेहतर करने के लिए विटामिन सी लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में संतरा हमारे लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके साथ ही संतरे में कैलोरी भी काफी कम होता है, जो वजन को कम करने में मदगागर साबित होता है।

संतरा खाने से सेहत को कई अनगिनत फायदे होते हैं, लेकिन इसका यह मतलब यह नहीं है कि आप दिनभर सिर्फ संतरा खाएं या फिर जरूरत से ज्यादा संतरा खाएं। अगर आप जरूरत से ज्यादा संतरा खाते हैं, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। एक और जहां संतरा खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं, वहीं अगर आप इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करेंगे, तो आपके शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं।

किसी भी चीज की अति सेहत पर बुरा असर डालती है। ठीक ऐसे ही अगर आप संतरा का ज्यादा सेवन करते हैं, तो यह फायदा पहुंचाने के बजाय आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ध्यान रहे कि संतरे को हमेशा दिन में खाएं। शाम के वक्त या फिर रात के समय संतरा खाने से आपको परेशानी हो सकती है।

दरअसल, संतरे की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप रात में या शाम में संतरा खाते हैं, तो सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। विटामिन सी के साथ-साथ संतरे में फाइबर, टामिन, बी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हमारे लिए फायदेमंद होते हैैं। लेकिन संतरा खाने से कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

पाचन क्रिया से संबंधित परेशानी होने पर

अगर आपके पाचन संबंधी परेशानी है, तो संतरा का सेवन ना करें। इसके सात ही अगर आप संतरा का अधिक सेवन करते हैं, तो आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। दरअसल, संतरे में फाइबर की अधिकता होती है।

फाइबर हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन अगर आप ज्यादा संतरा खाते हैं, तो यही फाइबर आपकी पेट संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। संतरा के अधिक सेवन से पेट में ऐंठन, दस्त, अपच जैसी परेशानी हो सकती है। अधिक फाइबर के सेवन से डायरिया की शिकायत हो सकती है।

दांत हो सकते हैं खराब

अधिक संतरा खाने से दांतों से संबंधित परेशानी हो सकती है। दरअसल, संतरे में एसिड होता है, जो दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलता है, तो वैक्टीरियल इंफेक्शन कर सकता है। इसकी वजह से आपके दांतों में कैविटी की परेशानी हो सकती है। इससे आपके दांत धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं।

बढ़ा सकती है एसिडिटी समस्याएं

संतरा में एसिड होता है। अगर आप अधिक मात्रा में संतरे का सेवन करते हैं, तो आपको एसिडिटी की परेशानी ह सकती है। एसिडिटी होने से आपके सीने और पेट में जलन की परेशानी बढ़ सकती है।