कौन होगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, रेस में दो महिलाएं

भाजपा
भाजपा

नई दिल्ली। बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, राजनीतिक गलियारे में हर तरफ इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। जेपी नड्डा के बाद किसे यह जि़म्मेदारी मिलेगी, सभी के मन में यह सवाल आ रहा है और यह सवाल स्वाभाविक भी है। यूं तो नड्डा का कार्यकाल पिछले साल ही खत्म हो चुका है, लेकिन उसे बढ़ाया गया है। नड्डा के बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को काफी साफ;ता मिली है। ऐसे में पार्टी चाहेगी कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल में भी पार्टी चुनावी मैदान में झंडे गाड़े। होली से पहले बीजेपी के नए राष्टीय अध्यक्ष के नाम के ऐलान की अटकलें भी चल रही हैं, तो कुछ सूत्रों के अनुसार 14-21 के बीच यह फैसला लिया जा सकता है। यूं तो इस पद के लिए कुछ नामों की चर्चा चल रही है, लेकिन रेस में दो महिलाएं भी आगे हैं। कौन होगा भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, रेस में दो महिलाएं

किन दो महिलाओं का नाम है रेस में आगे?

भाजपा
भाजपा

बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में दो महिलाओं का नाम भी आगे चल रहा है। ये दो महिलाएं हैं डी पुरंदेश्वरी और वनथी श्रीनिवासन। दोनों महिलाएं दक्षिण से हैं। पुरंदेश्वरी वर्तमान आंध्र प्रदेश से बीजेपी की राज्य अध्यक्ष हैं और राजामण्ड्रि लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वहीं, श्रीनिवासन वर्तमान में बीजेपी की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही तमिलनाडु से कोयंबटूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं। इसके साथ ही श्रीनिवासन पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी में भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, सामान्य से 7 डिग्री गिरा अधिकतम…