
अब कहां रहता है परिवार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे। गुरुवार को चंडीगढ़ में वे डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। शादी समारोह का कार्यक्रम उनके आवास में होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस मौके पर शिरकत करेंगे। भगवंत मान ने पहली शादी इंद्रप्रीत कौर से की थी। वह अब अमेरिका में अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। आइए जानते हैं कि सीएम भगवंत मान को क्यों लेना पड़ा था तलाक।
भगवंत मान ने जब मुख्यमंत्री के रूप में शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ ली थी, तब दो चेहरों की चर्चा खूब थी। ये दो चेहरे थे भगंवत मान के बेटा और बेटी के। दोनों शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका से पहुंचे थे। पिता भगवंत मान से सात साल बाद दोनों की मुलाकात हुई थी।
यह भी पढ़ें : दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब सीएम भगवंत मान
एक बेटा और बेटी रहते हैं अमेरिका
भगवंत मान के बेटे दिलशान मान की उम्र 17 साल और बेटी सीरत कौर मान 21 साल की हैं। दोनों अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने 2015 में तलाक लिया था। तब से इंद्रप्रीत कौर अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। इससे पहले 2014 लोकसभा चुनाव में भगंवत मान ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर संगरूर से चुनाव जीता था।
भगवंत मान ने जब पहली बार लोकसभा चुनाव लडऩे का फैसला लिया था, उस समय उनकी पहली पत्नी ने भी उनका पूरा साथ दिया था। उनके लोकसभा क्षेत्र में उन्होंने भी कई रैलियां की थी। चुनाव प्रचार के दौरान इंद्रप्रीत के प्रभावी भाषणों की खूब चर्चा होती थी। उस दौर में तो यहां तक कहा जाता था कि अगर इंद्रप्रीत को आप विधानसभा चुनाव में टिकट दे देती है तो वो बड़ी आसानी से चुनाव जीत सकती हैं।
सासंद बनने के एक साल बाद ही डाली तलाक की अर्जी
20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोट्र्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी। दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे।