
गरुड़ पुराण में मनुष्य के जन्म और मृत्यु के रहस्य के बारे में बताया गया है। गरुड़ पुराण में बताया गया है की मृत्यु ही काल यानि की समय है। और जब मृत्यु का समय निकट आता है तो जीवात्मा से प्राण और देह का वियोग हो जाता है। हरेक मनुष्य के जन्म और मृत्यु का समय निश्चित होता है जिसे पूरा करने के बाद ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वह पुन: दूसरे शरीर को धारण करता है। परन्तु अब यहां ये सवाल उठता की जब किसी मनुष्य की अकाल मृत्यु हो जाती है तो उस जीवत्मा का क्या होता है? और अकाल मृत्यु किसे कहा जाता है?
गरुण पुराण में क्या है अकाल मृत्यु का अर्थ
गरुण पुराण में अकाल मृत्यु के कई तरीके बताए गए हैं। जब कोई व्यक्ति भूख से तड़प कर मर जाता है, किसी हिंसक जानवर द्वारा उसकी हत्या कर दी जाती है। या फिर किसी किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से व्यक्ति की मृत्यु हो जाए, पानी में डूब कर उसकी मौत हो जाती है तो इसे अकाल मृत्यु कहा जाता है।
कब होती है अकाल मृत्यु

वेदों में मनुष्य की उम्र 100 साल निर्धारित की गई है। लेकिन जब कोई व्यक्ति जानबूझकर धर्म का त्याग कर देता है या उसके शरीर में इतनी ताकत नहीं रहती कि वह धर्म कार्य कर सके। तो व्यक्ति की अकाल मृत्यु हो जाती है। वहीं गरुण पुराण में इस बात का भी वर्णन किया गया है कि व्यक्ति के पिछले जन्मों में कर्मों के कारण भी उसे अकाल मृत्यु का सामना करना पड़ता है।
अकाल मृत्यु के बाद आत्मा का क्या होता है?
अकाल मृत्यु हो जाने के कारण मनुष्य की कई इच्छाएं अधूरी रह जाती हैं। जिन्हें वह अपनी। इन इच्छाओं को पूरा करने के लिए आत्माएं अपने परिजनों को कष्ट पहुंचाती है। अकाल मृत्यु के बाद मनुष्य भूत पिशाच की योनि में कई वर्षों तक पृथ्वी लोक पर भटकता रहता है। वहीं दूसरी ओर गरुण पुराण के अनुसार प्राकृतिक मौत से मरने वाले लोग 13 या 45 दिन में दूसरा जन्म प्राप्त कर लेते हैं।
आत्मा की मुक्ति के उपाय

गरुड़ पुराण के अनुसार अकाल मृत्यु द्वारा मरने वाले व्यक्ति के परिजनों को उसका तर्पण नदी या तालाब में करना चाहिए। साथ ही आत्मा की इच्छा पूर्ति के लिए पिंडदान और दान पुण्य जैसे सत्कर्म करने चाहिए। यह सत्कर्म कम-से-कम तीन से चार वर्षों तक करना चाहिए। तब कहीं जाकर आत्मा को मुक्ति मिल पाती है।
यह भी पढ़ें : हिन्दुत्व के एजेंड़े पर राजस्थान में चुनाव लड़ेगी शिवसेना : चंद्रराज सिंघवी