देश झुकने नहीं दूंगा, गठबंधन की लड़ाई शक्ति के खिलाफ: मोदी

modi saharanpur
modi saharanpur

सहारनपुर में विपक्ष पर गरजे प्रधानमंत्री, मां शाकंभरी को किया नमन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मां शाकंभरी को नमन करते हुए कहा कि हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति की उपासना आध्यात्मिक हिस्सा है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है। जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट किया उनका क्या हाल हुआ है वह इतिहास में अंकित है।
पीएम मोदी ने कहा कि महागठबंधन शक्ति के खिलाफ है, मैं देश को झुकने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के वोट की ताकत है। देश के कोने से एक आवाज आ रही है। फिर एक बार मोदी सरकार।

modi saharanpur
modi saharanpur

बोले: मिशन के लिए लोग भाजपा से जुड़ते हैं

मोदी ने कहा कि देशहित से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। मिशन के लिए लोग भाजपा से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हमने प्राथमिकता पर गरीब को पक्का घर, शौचालय दिया। गरीबों को बिजली और मुफ्त राशन दिया। पांच लाख मुफ्त इलाज की सुविधा दी। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल पाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जो वर्षोँ से नहीं कर पाई वो भाजपा ने कर दिखाया है। कांग्रेस ने कमीशन खाने को ही प्राथमिकता दी।

हमने तीन तलाक को खत्म किया

पीएम ने कहा कि हमने तीन तलाक का अंत किया है। तीन तालाक से मुस्लिम महिलाओं को ही नहीं बल्कि हर बेटी को लाभ मिला है। पूरे मुस्लिम परिवार को बचाया है। मुस्लिम समाज की बेटी मोदी को आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर अपनी लकड़ी के काम के लिए दुनियाभर में मशहूर है। हमारी सरकार चाहती है कि यहां के लोगों के उत्पादों को बढ़ावा मिले। योगी हो या मोदी आपके उत्पादों की बिक्री बढ़ाना चाहते हैं। यह कारण है कि हम एक जिला एक उद्योग नीति लेकर आए हैं।

Advertisement
Advertisement