
श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात बुधवार को दर्ज हुई। यहां पर तापमान -1.5 डिग्री पहुंच गया है। वहीं राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज हुआ। बता दें कि पहाड़ों में बढ़ रही ठंड के चलते उत्तर भारत में लगातार ठंड बढ़ रही है। दीवाली के बाद से ही देश में ठंड बढ़ रही है।
नवंबर के महीने में लगातार लोगों को सुबह-शाम की ठंड महसूस हो रही है। लगातार न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हो रही है। ताजा अपडेट की बात करें तो आज राजधानी दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है वहीं अधिकतम तामपान 27 डिग्री रहा। बता दें कि नवंबर की शुरुआत से ही दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया है।

उधर, यूपी-हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। बता दें कि मौसम विभाग ने पिछले दिनों अपने पूर्वानुमान में बताया था कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के चलते उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट लगातार जारी किया जा रहा है। उधर, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है, जिसक चलते सुप्रीम कोर्ट ने सभी सरकारी दफ्तरों में वर्क फोर्म होम करने के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश में भी लगातार ठंड रही है। यहां पर स्थित ग्वालियर में रात के तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड बढ़ चुकी है। सुबह और शाम के समय ही नहीं बल्कि दिन में भी लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने यहां पर कल बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद ठंड में इजाफा होगा।
यह भी पढ़ें-कोवैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ कम से कम छह महीने तक सुरक्षा प्रदान कर सकती है