
चूरू जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांधी ग्राम रामसरा में ग्रामीणों ने गायों को गुड़ खिलाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुस्वास्थ्य की कामना की।
गांधी ग्राम रामसरा के हर खेत खेजड़ी तौरई अभियान के संयोजक एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने बताया कि जन—जन के चहेते, गरीबों के मसीहा के स्वास्थ्य की कामना ग्रामीणों ने की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोरोना संकट के समय प्रदेश का प्रबंधन बखूबी संभाला, इसलिए जनता की दुआएं उनके साथ हैं। सेवा निवृत वैध गोविंद प्रसाद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कोरोना के दौरान जन कल्याण के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं। ऐसे में हम सभी उनकी दीर्घायु और सुस्वास्थ्य की कामना करते हैं।
इससे पहले के कार्यकाल में भी मुख्यमंत्री ने राजस्थान को जोरदार नेतृत्व दिया है। इस अवसर पर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता गोपीराम गायकार, सांवर मल मीणा, बुधाराम नायक, जगदीश प्रजापत, चित्रेश प्रजापत, संतोष मीणा, धापु देवी आदि ने भी गहलोत के सुस्वास्थ्य की कामना की।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना