इन घरेलू उपाय से बाल बनेंगे शयनी, भूल जाएंगे शैम्पू

बालों को शायनी
बालों को शायनी

क्या आपने कभी शैंपू से बालों को धोने के बाद भी यह महसूस किया है कि आपके बाल अभी भी चिपचिपे या गंदे लग रहे हैं? यह समस्या कई कारणों से हो सकती है, जैसे कि आपका हेयर टाइप, आपके द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला शैम्पू, या आपके स्कैल्प की कंडीशन। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं और महंगे महंगे प्रोडक्ट्स में पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको कुछ ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप शैंपू की जगह यूज कर सकते हैं और बालों की सफाई के साथ-साथ इन्हें हेल्दी और सॉफ्ट भी बना सकते हैं। आइए जानें। इन घरेलू उपाय से बाल बनेंगे शयनी, भूल जाएंगे शैम्पू

शैंपू की जगह इन 5 चीजों से करें हेयर वॉश

दही

दही
दही

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो बालों को साफ करने और उन्हें चमकदार बनाने में मदद करता है। दही को बालों में लगाएं और कुछ देर के लिए यूं ही छोड़ दें। इसके बाद आपको शैंपू करने की जरूरत नहीं है, आप इन्हें सादे पानी से धोकर अपना बाकी हेयर केयर रूटीन फॉलो कर सकते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा में एंटीसेप्टिक और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। यह बालों को साफ करने और उन्हें पोषण देने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जेल को बालों में लगाएं और कुछ देर छोडऩे के बाद पानी से सिर धो लें।

सेब का सिरका

सेब का सिरका बालों की पीएच को बैलेंस करने में मदद करता है और खोपड़ी को साफ करता है। सेब के सिरके को पानी में मिलाएं और इसे बालों में लगाएं। इसे भी आपको कम से कम 15-20 मिनट तक बालों पर लगाकर रखना होगा और उसके कुछ देर बाद हेयर वॉश करना होगा।

नींबू का रस

नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो बालों को साफ करने और उन्हें शाइनी बनाने में मदद करता है। नींबू के रस को पानी में मिलाएं और इसे बालों में लगाएं। इसे भी आप कुछ देर के लिए बालों में छोड़ दें और फिर पानी से हेयर वॉश कर लें।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी बालों से एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेती है और उन्हें साफ करती है। मुल्तानी मिट्टी को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे बालों में लगाएं। इसे अप्लाई करने के कम से कम 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से हेयर वॉश कर लें।

यह भी पढ़ें : स्वामित्व योजना से ग्राम सशक्तीकरण और सुशासन को मिल रहा बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा