इन उपायों से मिलेगी मुंहासों की समस्या से मुक्ति, बारिश में भी टेंशन खत्म

मुहासों से कैसे छुटकारा पाएं
मुहासों से कैसे छुटकारा पाएं

खूबसूरत और बेदाग त्वचा हर किसी को पसंद होती है। लेकिन बारिश के मौसम में इस चाहत पर तब पानी फिर जाता हैं जब मुंहासों या पिंपल की समस्या पनपने लगती हैं। खासकर जिनकी त्वचा ऑयली यानी तैलीय है, उन्हें पिंपल ज्यादा परेशान करते हैं। नमी और बैक्टीरिया ज्यादा पनपने के कारण बारिश के मौसम में त्वचा की अधिक देखभाल करनी पड़ती है। पिंपल्स के निशान हमारी त्वचा की समस्याओं में सबसे भयावह है। चेहरे पर पिम्पल्स होना आम बात है लेकिन पिम्पल्स ठीक होने के बाद इसके छूटे हुए निशान के स्ट्रेस का एक अलग ही लेवल होता है। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स यूज करते हैं जिनके इस्तेमाल से मुंहासे तो ठीक हो जाते हैं लेकिन निशान रह जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे कुदरती उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से मुंहासों के साथ ही इनके निशान से भी छुटकारा मिलेगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

एलोवेरा

एलोवेरा
एलोवेरा

एलोवेरा स्किन से जुड़ी कई परेशानियों का इलाज है। जो बढ़ती उम्र के असर को कम करता है, स्किन को हाइड्रेट रखता है, चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल एब्जॉर्ब करता है और कील-मुंहासों की समस्या भी दूर करता है। इसके इन सभी फायदों के लिए बेस्ट होगा कि आप एलोवेरा जेल को रात में लगाएं। एलोवेरा जेल में 4-5 ड्रॉप्स टी ट्री ऑयल की डालें और रात में सोने से पहले चेहरे पर लगा लें। कमाल के फायदे मिलते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी
ग्रीन टी

स्किन के लिए सेहत के साथ हमारी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। पानी में ग्रीन टी बैग डालकर इसे गर्म कर लें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ये ठंडी हो जाए, तो इसे मुंहासे पर लगाएं। इससे मुंहासों बहुत जल्द दूर होते हैं। ग्रीन टी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों की वजह से होने वाले सूजन को भी कम करते हैं।

नारियल का तेल

नारियल का तेल विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में काफी असरदार है। पिंपल हटाने के लिए नारियल तेल में कुछ शहद की मिलाएं। फिर अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

संतरे के छिलके का पाउडर

संतरे के छिलके खूबसूरत को निखारने में बेहद फायदेमंद होते हैं। साइट्रिक एसिड से भरपूर संतरे के छिलके से बने पाउडर से कील-मुंहासों तो दूर रहेंगे ही साथ ही दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। इसके लिए संतरे के छिलके के पाउडर में शहद मिलाएं। अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट लगाकर रखें फिर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में दो से तीन दिन इस्तेमाल करें।

नींबू

एक कटोरी में नींबू का रस लें, कॉटन को इसमें डुबोएं और रात को सोने से पहले इसे पिंपल वाली जगह पर लगा लें। रात भर नींबू के रस को चेहरे पर लगा रहने दें और अगले दिन धो लें।

यह भी पढ़ें : भूपेश मेहता बने जीतो यूएसए वाशिंगटन डीसी चैप्टर के अध्यक्ष