महिला से गैंगरेप : नौकरी का झांसा दिया, रेलवे के चार कर्मचारी गिरफ्तार

gang-rape
gang-rape

नई दिल्ली। नई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बने एक कमरे में महिला से गैंगरेप / दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रेलवे के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है, जबकि दो अन्य कर्मचारी वहां पर आरोपितों के साथ मौजूद थे।

डीसीपी हरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित 28 वर्षीय महिला परिवार के साथ फरीदाबाद में रहती है। कुछ समय पहले उसका परिचय एक युवक से हुआ, जिसने बताया कि वह रेलवे में नौकरी करता है। गुरुवार रात उसने महिला को बहाने से मिलने के लिए रेलवे स्टेशन पर बुलाया। वह प्लेटफॉर्म संख्या 8-9 पर बने एक कमरे में ले गया। कुछ देर बाद वहां पर उसके तीन अन्य दोस्त आ गए, जो शराब के नशे में थे।

delhi gang rape

महिला का आरोप है कि इनमें से दो आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि दो अन्य आरोपित वहां मौजूद रहे। वारदात के बाद उन्होंने महिला को धमकी देकर वहां से भगा दिया। बाहर निकलने के बाद महिला ने पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां से पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को अपने तीन अन्य साथियों के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान जगदीश, मंगल, विनोद और सतीश के रूप में हुई है। वारदात के समय चारों शराब के नशे में थे। गिरफ्तार सभी आरोपित रेलवे के कर्मचारी हैं। रेलवे पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read This Also : दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति की होगी सीबीआई जांच

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात 2.27 बजे यह कॉल पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस को मिली थी। वहां छानबीन करने पर महिला नहीं मिली। उसके मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तो पता चला कि वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर है। फरीदाबाद की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक साल से पति से अलग रहती है। उसका तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। रेलवे कर्मचारी से उसकी मुलाकात एक दोस्त के माध्यम से दो साल पहले हुई थी। उसने बताया कि वह रेलवे में उसे नौकरी दिलवा सकता है। इसके बाद फोन पर उनकी बातचीत होने लगी।

21 जुलाई को रेलवे कर्मचारी ने उसे कॉल किया। उसने बताया कि आज उसके बेटे का जन्मदिन है। इसके साथ ही उसने नया मकान खरीदा है। इसलिए उसके घर पर छोटी सी पार्टी है। रात के समय वह मेट्रो में सवार होकर कीर्ति नगर पहुंची। यहां से आरोपित उसे अपने साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 8-9 पर ले गया। यहां उसने महिला को इलेक्ट्रिकल स्टॉफ के लिए बने हुए छोटे से कमरे में बिठाया। इसी दौरान उसका दोस्त भी अंदर आ गया। उन्होंने कमरे को अंदर से बंद कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दो आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया जबकि अन्य दो आरोपित बाहर पहरेदारी कर रहे थे।