अंटार्कटिका में दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग मिला

अंटार्कटिका में दुनिया का सबसे बड़ा आइसबर्ग मिला है। वैज्ञानिकों ने इसे ए-76 नाम दिया है। यह आकार में बेहद विशाल है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इसकी लंबाई 170 किलोमीटर यानी 105 मील है। अगर चौड़ाई की बात करें तो यह 25 किलोमीटर यानी 15 मील है।

्र-76 की विशालता का अंदाजा वहां काम कर रहे ज्यादातर वैज्ञानिकों को भी नहीं था। इसके लिए सैटेलाइट मेजरमेंट टेक्नोलॉजी की मदद ली गई। इसके बाद ही पता लगा कि ए-76 दुनिया का सबसे अब तक पाया गया सबसे बड़ा आइसबर्ग है। कुछ मायनों में आप इसे समुद्र में तैरता आईलैंड्स भी कह सकते हैं।

यह आइसबर्ग अंटार्कटिका के रोनी आइस सेल्फ से अलग हुआ है और अब वेडेल के समुद्री इलाके में तैर रहा है। यूरोपीय स्पेस एजेंसी इस पर आगे का रिसर्च वर्क कर रही है। इस बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले कुछ दिनों में सामने आएगी।

यह भी पढ़ें-ट्रम्प और उनके परिवार के खिलाफ चल रही दो जांचों के आगे बढ़ने के साथ ही उनकी मुसीबतें बढ़ी