पहलवान बजरंग पूनिया हुए चोटिल, कोच बोले-टोक्यो ओलिंपिक से पहले समय पर ठीक हो जाएंगे

टोक्यो ओलिंपिक में एक महीने से कम का समय रह गया है और भारत के लिए एक बुरी खबर है। स्टार पहलवान बजरंग पूनिया रूस में एक स्थानीय टूर्नामेंट (अली अलयेव टूर्नामेंट) के दौरान चोटिल हो गए। रूस के ए कुदयेव के खिलाफ वे सेमीफाइनल मुकाबला खेल रहे थे, तभी चोट लगी।

कुदयेव के खिलाफ बजरंग राइट लेट अकैट की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, कुदयेव ने उनके पैर को पकड़ कर खींच लिया। इसी क्रम में बजरंग चोटिल हो गए और दर्द से कराहने लगे। रेफरी ने मैच रुकवा दिया।

बजरंग के कोच जॉर्जियन कोच शाको बेंटिनिडिस ने कहा-बहुत घबराने की बात नहीं हैं। बजरंग ठीक हैं। उन्हें पेन किलर इंजेक्शन दिया गया है। उम्मीद है कि वे ओलिंपिक से पहले समय पर ठीक हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने न्यूजीलैंड से मांगी माफी, भारत की जीत का किया था दावा