यजुवेंद्र चहल ने बर्थडे बॉय रोहित शर्मा को इस अंदाज में किया विश, नाराज हो गईं रितिका सजदेह

रोहित शर्मा-युजवेंद्र चहल, Rohit Sharma-Yuzvendra Chahal
रोहित शर्मा-युजवेंद्र चहल, Rohit Sharma-Yuzvendra Chahal

कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन जारी है। इस वजह से तमाम चीजों पर ब्रेक ले गया है। पिछले एक महीने से अधिक समय से न तो कोई खेल खेला जा रहा है और पार्टी तो दूर कोई पहले की तरह बाहर भी नहीं घूम पा रहा है। ऐसे में मास्टर लास्टर सचिन तेंडुलकर ने हाल ही में अपना बर्थडे नहीं मनाने का फैसला किया था। अब रोहित शर्मा का आज यानी 30 अप्रैल को जन्मदिन है।

यह भी पढ़ें-रोहित शर्मा ने अमला को पीछे छोड़ा

इस पर युजवेंद्र चहल ने उन्हें अपने अंदाज में विश किया। हालांकि, रोहित की वाइफ ने अपने अंदाज में नाराजगी व्यक्त की है। दरअसल, हिटमैन रोहित शर्मा के जन्मदिन पर करिश्माई स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी।

रोहित शर्मा को युजवेंद्र चहल ने अपने अंदाज में विश किया।

उन्होंने तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- मुझे आपके जन्मदिन पर सभी को यह बताने का मौका मिल गया है कि आपकी मुस्कुराहट के पीछे का असल राज या है।

हैप्पी बर्थडे रोहित शर्मा।यह बात रोहित शर्मा की वाइफ को अधिक पसंद नहीं आई। उन्होंने कॉमेंट किया- मेरे याल से आप भूल गए हैं एक या दो राज। शायद उनका इशारा खुद और अपनी बेटी की ओर था। वह बताना चाहती थीं कि क्रिकेटर पति की मुस्कुराहट के पीछे का असल राज वह और बेटी समायरा भी हैं।

रोहित शर्मा को युजवेंद्र चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग की एक तस्वीर शेयर करते हुए बधाई दी

उल्लेखनीय है कि युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर काफी ऐ िटव रहते हैं। वह अपने साथी क्रिकेटरों की टांग भी खींचते हैं। दूसरी ओर, कई बार रोहित और विराट भी प िलकली उनका मजाक बना चुके हैं।