डाइट में आलू शामिल कर बढ़ा सकते हैं आसानी से वजन

वजन घटाने का तरीका
वजन घटाने का तरीका

आलू एक ऐसी सब्जी है, जो हर किसी को पसंद होती है। इसे बच्चे-बड़े सभी खाना पसंद करते हैं। सबसे खास बात है कि आलू का इस्तेमाल कर आप कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं। जो लोग दुबले-पतले होते हैं, उन्हें आलू खाने की सलाह दी जाती है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। अगर आप भी वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में आलू जरूर शामिल करें। तो आइए जानते हैं, वेट गेन के लिए आलू को किन तरीकों से खाएं।

आलू का हलवा

आलू का हलवा
आलू का हलवा

वजन बढ़ाने में आलू का हलवा काफी मददगार हो सकता है। अगर आपको मीठा खाना पसंद है, तो आप रोजाना अपनी डाइट में आलू का हलवा शामिल कर सकते हैं, इससे वजन बढऩे में आपको मदद मिलेगी। यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

उबले आलू खाएं

उबले आलू खाएं
उबले आलू खाएं

जिन लोगों को वजन कम होने की समस्या है, वे उबले आलू जरूर खाएं। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए उबले आलू में काला नमक छिडक़ दें, फिर इसे खाएं। अगर आप नियमित रूप से उबले आलू खाते हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है।

आलू की सब्जी

आलू की सब्जी हर किसी को पसंद होती है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। वजन बढ़ाने के लिए आप आलू की सब्जी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आलू खाने के फायदे

आलू में मौजूद कई विटामिन्स और मिनरल्स मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर आलू पाचन के लिए मददगार होता है। अगर आपको दस्त की समस्या है, तो जल्दी ठीक होने में आलू मदद कर सकता है। कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर आलू हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आलू स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। आप इसका इस्तेमाल फेशियल मास्क में कर सकते हैं। यह मुंहासों और त्वचा की अन्य समस्याओं जैसे दाग-धब्बों से राहत दिलाता है।

यह भी पढ़ें : राज्यपाल ने किया डिस्प्ले धाागा-2 के पहले क्रिएटिव का अनावरण