
उदयपुर। युवक का गला रेंतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक के पैर की 3 अंगुलियां कटी हुई थी। शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान हैं। राहगीरों ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को बताया। सूचना पर एएसपी अशोक बिटोलिया, डिप्टी हितेष मेहता और थानाधिकारी हर्षराज सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुटे हैं। मामला सलूंबर जिले के लसाडिय़ा थाना क्षेत्र में बुधवार का है। धामनिया गांव में लालपुरा नाका के पास धरियावद सडक़ किनारे शव मिला है।
हत्या का कारण लगा रहे पता
लसाडिय़ा थानाधिकारी हर्षराज सिंह ने बताया- युवक देलाराम मीणा (30) निवासी लसाडिय़ा था। वह मजदूरी करता था। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया है। हत्या किसने और किस कारण से की है। इस बारे में पुलिस टीम जांच में जुटी है। संदिग्धों से पूछताछ करके और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
3 थानों का लगाया जाब्ता
थानाधिकारी ने बताया- तनाव की स्थिति को देखते हुए तीन थानों का जाब्ता लगाया है। घटना के बाद आस-पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। माना जा रहा है कि हमलावर मृतक को मारकर सडक़ किनारे शव पटककर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : नहीं रूक रहा इजरायल, भीषण हमले में 500 की मौत