खांसी-जुकाम के लिए कुछ हद तक जिम्मेदार है आपका टूथब्रश, जानें वजह

खांसी-जुकाम
खांसी-जुकाम

बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कई लोगों को सर्दी-जुकाम और खांसी लंबे समय तक परेशान करती है। जब भी आप इससे निजात पाते हैं तो चैन की सांस तो लेते हैं, लेकिन एक बात और है जिसे हर कोई नजरअंदाज कर देता है। वो है आपका टूथब्रश। अगर आप बीमारी से राहत पाने के बाद अपने टूथब्रश को नहीं बदलते हैं तो इससे आपको कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। ये बात आपको सामान्य लग सकती है, लेकिन ब्रश को बदलना बेहद जरूरी होता है। यह न केवल आपको दोबारा बीमार होने से बचाता है बल्कि ओरल हाइजीन को भी बेहतर बनाए रखता है। खांसी-जुकाम के लिए कुछ हद तक जिम्मेदार है आपका टूथब्रश, जानें वजह

बैक्टीरिया और वायरस के कारण

ब्रश
ब्रश

आप जब सर्दी जुकाम या खांसी से परेशान होते हैं तो आपके मुंह और गले में वायरस और बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं। ब्रश करते समय ये बैक्टीरिया ब्रश की ब्रिस्टल्स में चिपक सकते हैं। ऐसे में जब आप दोबारा उसी ब्रश का इस्तेमाल करते हैं तो ये बैक्टीरिया आपके शरीर में फिर से पहुंच सकते हैं। आपके दोबारा बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।

कमजोर हो सकती है इम्युनिटी

जब भी आप किसी बीमारी से उबरते हैं तो आपका शरीर कमजोर हो चुका होता है। ऐसे में अगर आप दोबारा उसी ब्रश का इस्तेमाल करते हैं, तो यह शरीर की इम्युनिटी को और चुनौती दे सकता है। इससे आपको दोबारा इन्फेक्शन हो सकता है। आपको ठीक होने में समय लग सकता है।

समय-समय पर बदलें ब्रश

एक्सपट्र्स का मानना है कि हर तीन महीने पर आपको अपना टूथब्रश बदल देना चाहिए। अगर इन तीन महीनों में आप बीमार हो जाएं तो आप उससे पहले भी ब्रश चेंज कर सकते हैं। ऐसा न करने पर यह आपकी ओरल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है।

बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा खतरा

आपको बता दें कि बच्चों और बुजुर्गों की इम्युनिटी काफी कमजोर होती है। अगर घर में कोई बीमार है और उसका ब्रश नहीं बदला गया है तो इन्फेक्शन फैलने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए घर के हर सदस्य को इस आदत को अपनाना चाहिए। ब्रश बदलने में आपको बहुत ज्यादा नहीं खर्च करना पड़ता है। ये कोई मुश्किल काम भी नहीं है। हालांकि आपकी ये एक छोटी सी आदत आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचा सकती है। यह एक तरह से इंफेक्शन से बचने की आसान लेकिन प्रभावी हेल्थ प्रैक्टिस है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चैत्र नवरात्र की नवमी पर की मां दुर्गा की आराधना