सर्दियों में खाएं गोंद के लड्डू, सेहत के लिए है फायदेमंद, जानिए क्या-क्या हैं फायदे

सर्दियों का मौसम चल रहा है और सर्दी भी अपना रंग दिखा रही है। इस मौसम में जरूरी है कि शरीर को अंदर से गर्म रखा जाए। शरीर को अधिक ठंड लगना मतलब की शरीर कमजोर है। इसलिए सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गोंद एक बढिय़ा विकल्प है। गोंद प्रकृति से मिला एक अनोखा उपहार है। जिसको खाने से बहुत सारे फायदे होते हैं।
तो आइए जानते हैं गोंद के लड्डू खाने के फायदे…

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
गोंद को भून कर उसका लड्डू बनाकर खाने से शरीर को बहुत फायदा होता है। गोंद खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। जिससे किसी भी बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है। तभी सर्दियों के मौसम में गोंद खाने की सलाह दी जाती है। ताकि सर्दी-जुकाम आसानी से न हो पाए।

कमजोरी को करे दूर
गोंद को आहार में शामिल करने से हर तरह की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी अगर किसी को बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है तो उसे गोंद का सेवन रोजाना करना चाहिए।

हड्डियों को मजबूत बनाता है
रोज रात को सोने से पहले गोंद के बने एक लड्डू के साथ गर्म दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। ये मांसपेशियों के साथ ही रीढ़ की हड्डी के लिए भी उत्तम है।

जोड़ों के दर्द में राहत
सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों के जोड़ों में दर्द होता है और चलने-फिरने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए गोंद के लड्डू को खाना फायदेमंद हो सकता है। तो अगर सर्दियों में स्वस्थ रहना है तो कम से कम एक लड्डू का सेवन रात में गर्म दूध के साथ जरूर करें।

कब्ज करे दूर
रोजाना एक से दो गोंद के लड्डू का सेवन करने से कब्ज की परेशानी दूर होती है। लेकिन दो से ज्यादा गोंद के लड्डू का सेवन करना पेट को बिगाड़ सकता है। क्योंकि ज्यादा खाने से ये पचने में दिक्कत करता है।