चीनी सेना की हर हिमाकत नाकाम, लद्दाख में बॉर्डर पर घुमाए हेलीकॉप्टर

भारतीय-चीनी सैनिक, indian-chinese army
भारतीय-चीनी सैनिक, indian-chinese army

जम्मू-कश्मीर। कोरोना वायरस फैलाने के आरोपों से घिरा चीन इस महामारी के बीच भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन की सेना भारतीय सीमा पर नियमों का उल्लंघन कर रही है।

यह भी पढ़ें-सिक्किम में भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच झड़प, जवानों को मामूली चोट आईं

पिछले एक हफ्ते में तीन ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनमें चीन के जवानों ने अपनी सीमा लांघने की हिमाकत की है, जिसका माकूल जवाब भी दिया गया है। पहले नॉर्थ सिक्किम सेक्टर में चीन के जवानों ने भारतीयों सैनिकों को उकसाया।

चीनी सेना भारतीय सीमा पर नियमों का उल्लंघन कर रही है।

इसका उन्हें करारा जवाब भी मिला. दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई जिसमें कुछ जवानों को हल्की चोट भी आई। हालांकि, दोनों सेनाओं के बीच जल्दी ही ये विवाद सुलझ गया। इसके अलावा लद्दाख में भी चीन बाज नहीं आया। वहीं लद्दाख के सीमाई क्षेत्र में चीन भारत को परेशान करने की कोशिश कर रहा है।

चीनी सेना ने अपनी सीमा लांघने की हिमाकत की है

उत्तरी सिक्किम की तरह ही लद्दाख में भी 5 मई को जवानों की झड़प हुई। करीब 150 चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की, जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया. वहीं अब ये जानकारी आई है कि लद्दाख में चीनी सेना ने हवाई सीमा में भी अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की।

चीनी सेना ने अपनी सीमा लांघने की हिमाकत की है

लेक पर लद्दाख सेक्टर में जवानों के बीच खींचतान के बाद चीनी वायुसेना के कुछ हेलिकॉप्टर्स भारतीय सीमा के आसपास घूमते दिखाई दिये।