मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सेहत में हुआ सुधार, सीने में दर्द की हुई थी शिकायत, 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रहेंगे सीएम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक एसएमएस अस्पताल में हो गई है। उनकी सेहत में अब सुधार है। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा और प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ट्वीट कर ऑपरेशन सफल रहने की जानकारी दी है।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य अचानक से बिगड़ गया था। चेस्ट में दर्द व सांस में कठिनाई होने पर मुख्यमंत्री निवास का स्टाफ उन्हें तुरंत की एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचा। तबीयत बिगडऩे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व स्रूस् अस्पताल का प्रबंधन अलर्ट हो गया।

अस्पताल में प्रोटोकॉल के मुताबिक पहले से मौजूद अस्पताल प्राचार्य डॉक्टर सुधीर भंडारी, अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा सहित कॉर्डियोलॉजिस्ट समेत अन्य विशेषज्ञों ने उन्हें हैंडल किया। यहां जांच होने पर सामने आया कि उनकी एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लॉकेज है। इसके बाद गहलोत को एसएमएस के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया।

सीएम के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा ने ट्वीट किया है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एसएमएस अस्पताल में सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी हो गई है। अब सब कुछ ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। प्रदेशवासियों की दुआओं से मुख्यमंत्री जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ट्वीट कर लिखा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी हो गई है। मैं उनके साथ ही अस्पताल में हूं और मुख्यमंत्री एकदम स्वस्थ हैं। राजस्थान की जनता की दुआएं मुख्यमंत्री के साथ हैं।

यह भी पढ़ें-लाईट्स सॉफ्टवेयर में दर्ज लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित किया जाए: मुख्य सचिव