108 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया, 11 यजमान जोड़ों ने दी आहुतियां

भीलवाड़ा। आश्विन नवरात्र के चौथे दिन रविवार को सुमंगल सेवा संस्थान व श्री कामधेनु बालाजी मित्र मंडल की ओर से 108 कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। संयोजक दिनेश सेन ने बताया कि मंदिर के पुजारी हरिदास महाराज ने दीप प्रज्जवलन से की।

पंडित दिनेश सनाढ्य व नरेश जोशी ने 11 यजमान जोड़ों से सर्वमंगल की कामना से आहुतियां िदलाईं। मुख्य अतिथि विधायक वि_लशंकर अवस्थी ने बालिकाओं को शिक्षा से जोडऩे, उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाने और जागरुक करने पर जोर दिया।

धर्म जागरण समन्वय की प्रांत संयोजक विनिता तापडिया व पार्षद कांता शर्मा के सान्निध्य में मां जगदंबा की आरती की। कन्याओं को चुनरी ओढाकर फल, बिस्किट, खाद्य एवं शिक्षण सामग्री दी गई। शिव नुवाल, अमित काबरा, दीपक समदानी, रामचंद्र मूंदड़ा, ओमप्रकाश लड्ढा, संजय तापडिय़ा, बब्बू, विजयलक्ष्मी समदानी, दिनेश कुमावत, प्रह्लाद ओझा आदि ने सहयोग किया।

श्रीराम सेवा मंडल संस्थान का आयोजन

भीलवाड़ा। श्रीराम मंडल सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को नवरात्र में आजादनगर जी सेक्टर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया। माताजी के भजनों की प्रस्तुति पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे। रामदरबार व हनुमानजी की आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। आखिर में आयोजक परिवार के मुखिया का सम्मान किया गया। आयोजक राधेश्याम खेतान ने बताया कि श्रीराम मंडल सेवा संस्थान के अध्यक्ष शांतिप्रकाश मोहता के सानिध्य में सुंदरकांड पाठ के साथ ही भजन संध्या भी हुई।

भजन संध्या में मंगलचंद मिश्रा, जगदीश जागा, किशन जाट, सुभाष शर्मा, सत्यनारायण सैनी, रमेश सिंधी ने नवरात्र में मातारानी, रामजी व हनुमानजी के भजनों की चंग की थाप पर प्रस्तुति दी। कीर्तन की है रात…, दे दे थोड़ा प्यार मैया तेरा क्या घट जाएगा… मां शेरावाली… और नौकर माने रखो सांवरा आदि भजनों पर श्रोताओं के साथ ही बच्चे व युवा भी झूमते हुए नृत्य करने लगे।

भजन संध्या के दौरान आयोजक परिवार के मुखिया राधेश्याम खेतान का उद्योगपति सुशील गुप्ता पगड़ी, शॉल व दुपट्टा पहनाकर तथा सालासर बालाजी की तस्वीर भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के पवन खेतान, विजेंद्र शर्मा, दिलीप सोनी, सुखदेव पारीक, बनवारी माली, राजपाल जाट, जगदीश जाट, प्रहलाद शर्मा, मुकेश वर्मा आदि सदस्यों ने सहयोग किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ पाठ व भजन संध्या का समापन हुआ।

सुंदरकांड पाठ व देवी भजन

भीलवाड़ा। आजाद चौक में नवरात्र में हो रही रामलीला के चतुर्थ दिवस रविवार रात सीता विवाह एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद प्रसंग का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोविंद व्यास ने बताया कि जनक गणपत टेलर, राम दीपक सोनी, सीता माया पारीक, लक्ष्मण सुमित पराशर और परशुराम का रवि कच्छावा रूप धरकर अभिनय किया।

भगवान की आरती में नगर परिषद की पूर्व सभापति मंजू पोखरना, रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश नाराणीवाल, अशोक पोखरना, कोषाध्यक्ष मोहन चौधरी, लादूलाल भांड, रामगोपाल सोनी, मंगलमूर्ति पाराशर, सुशीला जोशी, गायत्री पारीक, अलका त्रिपाठी, राकेश शर्मा, अशोक शर्मा, किशन टेलर, जयप्रकाश खोइवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस साल भी कोरोना गाइडलाइन के कारण मंचन पारंपरिक हो रहा है। दर्शक नहीं आते हैं।

शारदीय नवरात्र के उपलक्ष में विविव आयोजन जारी है। शहर के प्रसिद्ध स्थल बाबाधाम में सुबह हवन हुआ। अध्यक्ष विनित अग्रवाल के सान्निध्य में मंत्रोच्चार के साथ अन्नपूर्णा मां की पूजा की। मंदिर पर आकर्षक सजावट की गई है। शाम के महाआरती के दर्शन करने सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।

यह भी पढ़े-आचार्य ने अभिभावकों के कर्तव्य बताए