
यूपी के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे के करीबी साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के फरीदाबाद में एक होटल में विकास दुबे के छुपे होने की खबर मिलने पर पुलिस नेटवर्क ने वहां छापेमारी की लेकिन वहां विकास दुबे नहीं मिला। मगर फरीदाबाद पुलिस ने विकास दुबे के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आशंका है कि वहां विकास दुबे भी मौजूद था।
प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से मीडियो में आई खबर के मुताबिक पुलिस की टीम में करीब 30 से 35 जवान और अधिकारी सादा वर्दी में थे। गेस्ट हाउस पर छापे के दौरान पुलिस ने वहां से विकास दुबे के एक साथी को पकड़ा है, हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ कहने को तैयार नहीं है।
विकास दुबे के छुपे होने की खबर मिलने पर पुलिस नेटवर्क ने वहां छापेमारी की लेकिन वहां विकास दुबे नहीं मिला।
पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले विकास दुबे को यूपी पुलिस की 40 टीमें उसे दिन और रात ढूंढ रही हैं। कानपुर के आस-पास का पूरा इलाका छान मरा गया. यूपी एमपी बॉर्डर, यूपी नेपाल बॉर्डर तक पर यूपी पुलिस चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है लेकिन, अभी तक विकास दुबे का कोई अता पता नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का पांचवें दिन भी सुराग नहीं
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों को शहीद करने वाले विकास दुबे ने यूपी सरकार को खुली चुनौती दी है। घटना के बाद से फरार विकास को पकड़ने के लिए पुलिस हर उपाय कर रही है लेकिन विकास का कोई सुराग नहीं मिल रहा है।
कानपुर एनकाउंटर के बाद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। हर संदिग्ध कड़ी को जोड़ रही है। पुलिस ने विकास दुबे के फोन में मिले हर नंबर की जांच कर रही है। हर उस शख्स से पूछताछ कर रही है जिसने कभी विकास दुबे के साथ फोटो खिंचवाई है।