
हेल्दी रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का सही मात्रा में होना जरूरी है। लेकिन हम अक्सर कुछ ही विटामिन और मिनरल्स पर ध्यान देते हैं और कुछ को अनदेखा कर देते हैं। इनमें विटामिन-ई भी शामिल है। विटामिन-ई एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाता है। विटामिन-ई स्किन, बालों, आंखों और इम्यून सिस्टम के लिए भी जरूरी है। इसलिए इसकी कमी से शरीर में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि विटामिन-ई की कमी के क्या लक्षण होते हैं और इसकी कमी दूर कैसे की जा सकती है। शरीर में विटामिन ई की कमी के ये होते हैं संकेत, ऐसे करें पूर्ति
विटामिन ई की कमी के लक्षण

मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द- विटामिन-ई की कमी से मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं और उनमें दर्द हो सकता है। यह विटामिन नर्वस सिस्टम को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। इसलिए इसकी कमी से मसल कॉर्डिनेशन भी प्रभावित होता है।
त्वचा संबंधी समस्याएं
विटामिन-ई स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसकी कमी से त्वचा रूखी, बेजान और खुजली वाली हो सकती है। कुछ मामलों में त्वचा पर धब्बे या झुर्रियां भी दिखाई दे सकती हैं। इम्युनिटी कमजोर होना- विटामिन-ई शरीर की बीमारियों से लडऩे की क्षमता को बढ़ाता है। इसकी कमी से इन्फेक्शन और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ सकता है और उसे ठीक होने में ज्यादा समय लग सकता है।
आंखों की समस्याएं
विटामिन-ई आंखों की रोशनी के लिए जरूरी है। इसकी कमी से धुंधला दिखाई देना, आंखों में थकान और रेटिना से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक विटामिन-ई की कमी रहने से आंखें कमजोर हो सकती है। थकान और कमजोरी- विटामिन-ई की कमी से शरीर में एनर्जी लेवल कम हो जाता है, जिससे व्यक्ति को लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है। यह लक्षण अक्सर अन्य पोषक तत्वों की कमी के साथ भी जुड़ा होता है।
बालों का झडऩा और रूखापन- विटामिन-ई बालों के विकास और स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसकी कमी से बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं, जिससे वे ज्यादा झडऩे लगते हैं।
नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं- विटामिन-ई की कमी से नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है, जिसके कारण हाथ-पैरों में झनझनाहट, सुन्नता जैसी परेशानियां हो सकती है।
विटामिन-ई की कमी को कैसे पूरा करें?
विटामिन-ई की कमी को दूर करने के लिए इन फूड्स को डाइट में शामिल करें-
बादाम, मूंगफली और अखरोट
सूरजमुखी के बीज और तिल
पालक, ब्रोकली और हरी पत्तेदार सब्जियां
एवोकाडो और कीवी
सोयाबीन तेल और जैतून का तेल
यह भी पढ़ें : राज्य सरकार कृषक हित में उठा रही अहम कदम : मुख्यमंत्री शर्मा