लू से बचने के लिए करने होंगे ये उपाय, वरना सेहत हो सकती है खराब

लू
लू
Advertisement

देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। कई स्थानों पर पारा 40 डिग्री को पार कर गया है जो सेहत के लिए कई प्रकार से खतरनाक हो सकता है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी से लू लगने, ब्लड प्रेशर-किडनी की समस्या बढऩे का खतरा रहता है जिसको लेकर सभी लोगों को निरंतर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी के दुष्प्रभावों-हीटस्ट्रोक का सबसे ज्यादा जोखिम बच्चों को होता है, क्योंकि वे अपनी सेहत का ठीक तरीके से ख्याल नहीं रख पाते हैं। इसके अलावा बुजुर्गों, गर्भवती और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को भी हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। इससे कैसे बचा जाए, क्या उपाय किए जाएं? लू से बचने के लिए करने होंगे ये उपाय, वरना सेहत हो सकती है खराब

लू लगने के क्या कारण हैं?

लू
लू

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाने के कारण आपको लू (हीट स्ट्रोक) की दिक्कत होती है। हमारा शरीर वैसे तो पसीना उत्पादित करके शरीर के तापमान को मैनेज करते रहता है पर बहुत गर्मी के कारण ये तंत्र फेल हो सकते हैं। आमतौर पर अत्यधिक गर्मी में या अत्यधिक शारीरिक गतिविधि के कारण लू लगने का जोखिम रहता है। इससे बचे रहने के लिए पहले से ही जरूरी उपाय करें। कई भारतीय पेय इसमें कारगर पाए गए हैं- आम पन्ना उनमें से एक है।

गर्मी से बचाव के लिए पिएं ये देसी पेय

आहार विशेषज्ञ नेहा पठानिया बताती हैं गर्मियों में आम पन्ना का सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण लू से बचाव होता है। आम का पन्ना पीने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें विटामिन ए, बी. सी. फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और पाचन भी दुरुस्त रहता है।

आम पन्ना में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में मदद करते हैं। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे डिहाइड्रेशन नहीं होता है। आम पन्ना में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखता है। यही कारण है कि इसके सेवन से एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है।

आम पन्ना फायदेमंद, पर इन बातों का भी रखिए ध्यान

आम पन्ना में आयरन भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो खून की कमी दूर करता है, साथ ही शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने में भी मदद करता है। आम पन्ना में मौजूद विटामिन-ए मोतियाबिंद रतौंधी, आंखों का लाल होना और ड्राई आंखें जैसी कई बीमारियों से बचाव करता है। गर्मियों में आम पन्ना का सेवन लाभकारी होता है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा सेवन करने से डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : 25 मई से आरंभ हो रहे हैं नौतपा, आइये जानते हैं क्या होते हैं नौतपा