क्यों बनी एक अनार, सौ बीमार की कहावत, फायदे जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

अनार
अनार

क्या आप जानते हैं अगर आप रोज एक अनार खाना शुरू कर देंगे, तो आपके शरीर में कैसे बदलाव होंगे? आपको बता दें कि अनार किसी सुपरफूड से कम नहीं है। आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस, दोनों में ही इसे सेहत के लिए खूब फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत की कई परेशानियां दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानें अगर आप रोजाना एक अनार खाना शुरू कर दें, तो आपके शरीर में क्या बदलाव आएंगे।

बीमारियों से लडऩे की क्षमता बढ़ेगी

अनार
अनार

अनार में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से अनार खाने से सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों से लडऩे की क्षमता बढ़ती है।

दिल के स्वास्थ्य में सुधार

अनार में मौजूद पॉलीफेनोल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

खून की कमी दूर होगी

अनार आयरन का एक अच्छा सोर्स है, जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है। एनीमिया से पीडि़त लोगों के लिए अनार खासतौर से फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।

पाचन तंत्र मजबूत होगा

अनार में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। साथ ही, यह बालों को मजबूती देकर झडऩे से रोकता है।

जोड़ों के दर्द में आराम

अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

वजन कंट्रोल करने में मददगार

अनार में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

अनार याददाश्त बढ़ाने और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है। इसलिए रोजाना एक अनार खाने से दिमाग हेल्दी रहता है और उम्र बढऩे के साथ होने वाली याददाश्त से जुड़ी परेशानियों का रिस्क कम होता है।

अस्वीकरण : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य विषय विशेषज्ञ , पद्धति आदि राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें। जलतेदीप इस जानकारी के लिए मेदारी का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें : अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा विकास का उजियारा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा