
राजस्थान एसोसिएशन यूके की ओर से आयोजित गैलेक्सी ऑफ द स्टार्स के 79वें ऐपिसोड में
जयपुर। लंदन और यूके में बसे हुये राजस्थानियों की संस्था राजस्थान एसोसिएशन यूके की ओर से आयोजित चर्चा-परिचर्चा गैलेक्सी ऑफ द स्टार्स के 79वें ऐपिसोड में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र रूबरू होगें। इस कार्यक्रम में यूके के अलावा ऑस्ट्रेलिया, जापान, स्विजरलैंड, दुबई व जर्मनी के प्रवासी राजस्थानी भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम के आयोजक राजस्थान एसोसिएशन यूके के आलोक शर्मा खंडेला ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न जिलों से यूके और लंदन में बसे हुये लोगों को जोडऩे के लिए राजस्थानियों की प्रमुख संस्था राजस्थान एसोसिएशन, यूके कार्यरत है। एसोसिएशन के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम जिसमें जीमण, गणगोर, नववर्ष मिलन और साथ ही राजस्थान से यूके में आने वाले पर्यटकों को भी इस संस्था के माध्यम से जोडऩे का हम प्रयास करते है।
इस संस्था से लगभग एक हजार परिवार जुडे हुये है। इस कोरोनाकाल में भी संस्था ने राजस्थान के प्रमुख लोगों से विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा-परिचर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डा. सी.पी. जोशी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, महाराज कुमार लक्ष्य राज सिंह, सोमगिरी जी महाराज-बीकानेर, महाराज डा. कर्ण सिंह-जम्मू कश्मीर, सांसद जनरल वी.के. सिंह, लेखक शिव खेडा, राजस्थानी पत्रिका माणक के प्रधान संपादक पदम मेहता प्रमुख है। माणक पत्रिका और दैनिक जलतेदीप इस संस्था से लम्बे समय से जुड़कर राजस्थान और राजस्थानियों के बीच सेतु के रूप में कार्य कर रहे है।
इस लाइव शो गैलैक्सी ऑफ द स्टार्स की 79वीं कडी में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कार्यक्रम में रूबरू होगें। यह कार्यक्रम कल शुक्रवार 29 अगस्त को लंदन के समयानुसार दोपहर 12 बजे और जयपुर के समयानुसार सांयकाल 4:30 बजे रूबरू होगें। उनके साथ कार्यक्रम में संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा,मेंबर ऑफ हाउस ऑफ कॉमन्स (एमपी) विरेन्द्र शर्मा व मेंबर ऑफ हाउस ऑफ लॉर्ड्स बरोनेस संदीप वर्मा भी भाग लेंगे। वर्मा लंदन मैं काफी सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई है।