जल संसाधन विभाग पर सीएम भजनलाल सख्त : जनवरी तक पूरी हों बजट घोषणाएं, सिर्फ कागजी मंजूरी से काम नहीं चलेगा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जनवरी तक बजट घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की केवल प्रशासनिक स्वीकृति पर्याप्त नहीं है, बल्कि काम तय समय में पूरा होना चाहिए। बांधों की मरम्मत, पानी के रिसाव पर रोक और जल प्रबंधन को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

  • जल संसाधन विभाग को जनवरी तक बजट घोषणाएं पूरी करने का लक्ष्य।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
  • बांधों की मरम्मत, रिसाव रोकने और हरिके बैराज की सफाई पर जोर।

CM Bhajanlal takes a strict stance on the Water Resources Department : राजस्थान में जल संसाधन से जुड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कहा कि बजट घोषणाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए विभाग जनवरी तक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करे और सभी कार्यों को मिशन मोड पर पूरा करने की दिशा में आगे बढ़े।

यह भी पढ़ें ; जवाहर सिंह बेढ़म का अशोक गहलोत पर तीखा हमला : ‘अपने मुंह मियां मिट्ठू’ बनना छोड़ें, विज्ञापनों से ढका था कुशासन

मुख्यमंत्री ने बांधों की स्थिति पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि बांधों की नियमित मरम्मत और रखरखाव किया जाए, ताकि पानी का रिसाव रोका जा सके। इसके साथ ही उपलब्ध अतिरिक्त जल का बेहतर उपयोग करने की व्यवस्था भी विकसित की जाए।

जल संसाधन विभाग पर सीएम भजनलाल सख्त : जनवरी तक पूरी हों बजट घोषणाएं, सिर्फ कागजी मंजूरी से काम नहीं चलेगा
Image Source : Via Dipr

बैठक में शर्मा ने अधिकारियों को यह भी याद दिलाया कि किसी परियोजना की स्वीकृति जारी कर देना ही उपलब्धि नहीं है। असली काम तब माना जाएगा, जब योजना तय समयसीमा में जमीन पर पूरी हो और उसका लाभ लोगों को मिले। उन्होंने परियोजनाओं की नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग के जरिए काम की गति बनाए रखने पर जोर दिया।

हरिके बैराज को लेकर मुख्यमंत्री ने नियमानुसार सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे राजस्थान को उसके हिस्से का स्वच्छ पानी मिल सकेगा और राज्य के हित में जलप्रवाह सुचारू बना रहेगा। इसके अलावा न्यायालयों में लंबित प्रक्रियाधीन मामलों की मजबूत पैरवी करने और उनकी नियमित निगरानी रखने को भी कहा गया।

यह भी पढ़ें ; पंचायत चुनाव में जनता ने दिखाया सुशासन-कुशासन का फर्क : गहलोत

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, मुख्यमंत्री कार्यालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button