मोदी सरकार की किसान कल्याणकारी कानूनों की जानकारी घर-घर पहुंचायें कार्यकर्ता: राजकुमार चाहर


जयपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व प्रभारी ने शैलाराम सारण ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद राजकुमार चाहर के दो दिवसीय राजस्थान प्रवास के दौरान कई कार्यक्रम एवं किसान चैपालों में भाग लिया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहर ने पत्रकार वार्ता की एवं किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैैठक ली। बैठक में संगठनात्मक चर्चा के साथ ही पदाधिकारियों से आह्वान किया कि केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान परिवार तक पहुँचाने का दायित्व किसान मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का है। मोदी सरकार की किसान कल्याणकारी अध्यादेशों के सम्बन्ध में कांग्रेसी एवं उनके विचारधारा के लोग भ्रांतिया फैलाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। किसान मोर्चा के सभी बन्धुओं को इन कानूनों की गाँव-गाँव, ढ़ाणी-ढ़ाणी विभिन्न माध्यमों से जानकारी देकर किसानों को जागरूक कर, विपक्षी दल एवं उनके सहयोगियों द्वारा भ्रांति फैलाने के प्रयासों की पोल खोलनी है। चाहर ने कहा कि किताबों में पढ़कर कागजी बात करने वाले कांग्रेसी कभी किसान का भला नहीं कर सकते।

चाहर ने कहा कि प्रत्येक ब्लाॅक (खण्ड) स्तर पर एफपीओ बनाने हेतु किसानों को जानकारी देकर जागरूक करने की आवश्यकता है। एफपीओ के माध्यम से किसान परिवार के युवा खेती के साथ-साथ खेती आधारित लघ एवं कुटीर उद्योग लगा सकते हैं, जिससे किसान परिवारों की आर्थिक बुनियाद मजबूत होगी, स्वदेशी का सपना साकार होगा।

चाहर के स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चैधरी, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र मीणा शेखपुरा ने पार्टी का दुपट्टा पहनाया, प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी शैलाराम सारण ने रेगिस्तान का जहाज ऊँट का प्रतीक चिन्ह्न स्मृति स्वरूप भेंट किया। राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. शम्भू कुमार, राष्ट्रीय मंत्री आलोक पाण्डे एवं दिल्ली से आये पदाधिकारियों का प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सिंह बेढ़म, गिरधारी सिंह मंडली, ओमप्रकाश यादव, गजानन्द कुमावत, प्रदेश मंत्री बिरधीचंद जाट, रामस्वरूप सैनी, कोषाध्यक्ष कल्याण चैपड़ा, कार्यालय मंत्री झाबरमल पारीक, किसान नेता नेमसिंह फौजदार, प्रदेश आई.टी. संयोजक धर्मेंन्द्र कुंतल, जयपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष मोहनलाल भदाला, विक्रम सिंह शेखावत, धर्मवीर जांगिड़, सुरजीत शर्मा सहित सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी शैलाराम सारण ने पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा किये गये कार्यों का विवरण दिया। राजेन्द्र मीणा शेखपुरा ने बैठक कार्यवाही का संचालन किया।