
वॉशिंगटन। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 4.96 करोड़ के पार, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3.52 करोड़ से ज्यादा हुई। अमेरिका में 99.17 लाख से ज्यादा संक्रमित, 2.40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई। दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4.96 करोड़ से ज्यादा हो गया है। 3 करोड़ 52 लाख 34 हजार 120 मरीज रिकवर हो चुके हैं।
अब तक 1.55 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोनावायरस से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। चुनाव में भी यह प्रमुख मुद्दा था। यहां कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा हो गई। शुक्रवार को यहां 1 लाख 28 हजार से ज्यादा केस सामने आए। दूसरी तरफ, फ्रांस में 60 हजार से ज्यादा मामले आए।
अमेरिका में आंकड़े डराने वाले
अमेरिका में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। शुक्रवार को एक और नया रिकॉर्ड बना। एक दिन में 1 लाख 28 हजार मामले सामने आए। मरने वालों का आंकड़ा भी एक हजार बढ़ गया। लगातार चौथे दिन इतनी मौतें हुईं।

अब अमेरिका में ही एक करोड़ से ज्यादा मामले हो चुके हैं। अमेरिकी हेल्थ डिपार्टमेंट की फिक्र ये है कि लगातार छठवें दिन एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए। मरने वालों के आंकड़ा 2 लाख 35 हजार से ज्यादा हो गया है। मायने, आयोवा, कोलोरोडो और मिनेसोटा में संक्रमण सबसे तेजी से फैल रहा है।
इटली फिर परेशान
इटली में शुक्रवार को 38 हजार मामले सामने आए। इस बीच सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। लोगों से कहा गया है कि अगर वे इसका पालन नहीं करेंगे तो जुर्माने के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है। खास बात यह है कि इटली में हर दिन मामले बढ़ रहे हैं। हर दिन ये आंकड़ा 2 से 3 हजार तक बढ़ रहा है। मार्च-अप्रैल में संक्रमण का केंद्र रहे लोम्बार्डी में 9934 मामले सामने आए।