
नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 93 लाख 93 हजार 039 हो गया है। इनमें 4 लाख 52 हजार 996 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 88 लाख 01 हजार 161 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 36 हजार 733 हो गई है।
पिछले 24 घंटे के अंदर महाराष्ट्र और केरल ऐसे राज्य रहे जहां करीब 6 हजार जबकि पश्चिम बंगाल और दिल्ली में करीब 4 हजार संक्रमित मिले। इससे पहले, शनिवार को 11 राज्यों में रिकवरी से ज्यादा नए केस बढऩे की बात सामने आई थी। मतलब इन राज्यों में एक बार फिर से एक्टिव केस बढऩे लगे हैं।
4 राज्य ऐसे, जहां कोरोना की दूसरी लहर
इनमें 4 राज्य ऐसे भी हैं जहां कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दी है। कम से कम आंकड़े इसी ओर इशारा कर रहे हैं। इन राज्यों में एक्टिव केस पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा राजस्थान में लगातार 21 दिन से एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी है।

मध्य प्रदेश में 12 दिन और गुजरात में 9 दिन से एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र भी अब इस सूची में शामिल हो गया है। यहां भी लगातार 7 दिन से एक्टिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 2011, राजस्थान में 881, गुजरात में 203, मध्य प्रदेश में 478 एक्टिव केस बड़े हैं।
भारत हर दिन मिलने वाले कोरोना मरीजों के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया। अब यहां हर दिन 35-44 हजार लोग संक्रमित मिल रहे। एक हफ्ते पहले तक भारत 4 और 5वें नंबर पर था। अमेरिका इस मामले में टॉप पर है। यहां हर दिन 1 लाख से ज्यादा केस मिल रहे। वहीं, भारत अब दुनिया का 8वां देश हो गया है जहां हर दिन सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। 25 नवंबर को इस मामले में भारत 5वें नंबर पर था।